पाली
शहर के राजेन्द्र नगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार दोपहर को पत्रिका के चेंजमेकर्स की बैठक आयोजित हुई। जिसमें चेंजमेकर्स सहित क्षेत्र के जागरूक लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं पर खुल कर अपने विचार व्यक्त किए और शपथ ली कि इस लोकसभा चुनाव में साफ छवि का प्रतिनिधि चुनेंगे, जो हमारे क्षेत्र विकास एवं युवाओं के लिए रोजगार साधन विकसित करने का विचार रखता हो।
इस दौरान राहुल मेवाड़ा ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार विकसित करने वाला जनप्रतिनिधि चुनेंगे। भगाराम गुर्जर ने कहा कि साफ छवि व स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले जनप्रतिनिधि को वोट देंगे। नरपत दवे ने कहा कि अंडरब्रिज की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान है उसका समाधान किया जाए। रतनसिंह पंवार ने कहा क्षेत्र में सरकारी डिस्पेंशरी स्थापित हो। पारस सैन ने कहा क्षेत्र में बालिका स्कूल का अभाव है। गुमानसिंह रावत व रावताराम सैन ने कहा कि प्रदूषण के कारण क्षेत्रवासी परेशान है। फेक्ट्रियों से निकलने वाला धुंआ रोगी बना रहा है। भागीरथ वैष्णव ने कहा फेक्ट्रियां बंद होने से मजदूर पलायन कर रहे है इससे अन्य रोजगार भी बाधित हो रहे है। कैलाशचंद्र गौड़ ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड से सरस डेयरी की तरफ आने वाले मार्ग पर भारी वाहन गुजरते है। उनसे निकलने वाला धुंआ व उड़ती धुंल क्षेत्रवासियों को रोगी बना रही है। रामसिंह ने कहा खस्ताहाल सड़कें कमर दर्द दे रही है। मोहन बंजारा ने अंडरब्रिज के जगह ओवरब्रिज बनाने की मांग की। सुदर्शनसिंह उदावत ने प्रदूषणमुक्त उद्योग धंधे विकसित करने की बात कही, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। पार्षद तिलोक चौधरी ने कहा क्षेत्र में भूमाफिया सक्रिय है। एक ही भूखण्ड के दो-दो पट्टे जारी होने के कई मामले सामने आए है। जिले की पेयजल समस्या का भी स्थाई समाधान हो। कौशलकिशोर शर्मा ने कहा मैं केन्द्र में देश को श्रेष्ठ नेतृत्व कौन दे सकता है यह देख स्थानीय जनप्रतिनिधि को वोट देंगे।
इस दौरान पार्षद मुकेश गोस्वामी, ताराचंद माहेश्वरी, मुकेश पटेल, असलाराम कुमार, महिपालसिंह, मनोज कुमावत, भंवरलाल कच्छवाह, अम्बालाल माली, सुरेश पटेल, भगवान पटेल, जोगेन्द्रसिंह, चिराग चौधरी, जयसिंह चारण सहित कई जने उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment