Breaking News
recent

VIDEO : चिकित्सा शिविर में नहीं मिला चिकित्सा विभाग का सहयोग, मुख्यमंत्री से की शिकायत

निशुल्क शिविर में नहीं मिला चिकित्सा विभाग का सहयोग, मुख्यमंत्री से की शिकायत
आबूरोड. महावीर इंटरनेशनल, आबूरोड के पदाधिकारियों ने निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में चिकित्सा विभाग के स्थानीय चिकित्सक व बीसीएमएचओ के सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा, सचिव दीपेश मरडिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर बताया कि संस्था की ओर से गत १६ वर्षों से लोगों के लिए निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर विभिन्न संस्थाओं व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाता है। संस्था की ओर से रविवार को शुरू किए गए शिविर में संस्था की ओर से स्थानीय चिकित्सकों की मांग की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है। रविवार को स्थानीय चिकित्सक डॉ. एमएल हिंडोनिया सुबह ग्यारह बजे पहुंचे और बारह बजे बीसीएमएचओ डॉ. गौतम मोरारका के साथ रवाना हो गए। विधायक समाराम गरासिया के शिविर में कुछ मरीजों को उपचार के लिए लाने पर फिजिशियन नहीं होने के चलते लोगों को चार बजे तक इंतजार करना पड़ा। जिस पर विधायक व संस्था पदाधिकारियों ने सीएमएचओ से बात की। जिसके बाद सीएमएचओ शिविर स्थल पहुंचे। इसके बाद तीन चिकित्सकों को बुलाया गया। सोमवार को भी चिकित्सक कुछ देर शिविर में रूकने के बाद अन्य चिकित्सक के साथ शिविर से रवाना हो गए। चिसके चलते मरीजों को चिकित्सकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण की जांच करवाकर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.