Breaking News
recent

VIDEO : घर के लोग खेत पर, दिन-दहाड़े चोर घर में घुस ले गए लाखों के जेवर व नकदी

लक्ष्मणसिंह राठौड़ / योगेश श्रीमाली

कुंवारिया कस्बे के व्यस्त क्षेत्र व घनी आबादी में स्थित जाटों की हथाई के समीप स्थित मकान में शुक्रवार को अपरान्ह के समय चोरंों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चुरा लिए। कस्बे के जाटों की हताई निवासी नारूलाल पुत्र रामलाल जाट के मकान में शुक्रवार अपरान्ह के समय चोरंों ने सूने मकान के ताले तोडक़र प्रवेश किया। बताया कि मकाला मालिक दिन में रिश्तेदारों के यहा पर गया हुआ था और उसकी पत्नी गीता देवी खेतों पर कार्य करने के गई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान में घुसकर कमरे का ताला किसी नट बोल्ट खोलने के पाने से तोड़ा और वहां रखी पेटी का ताला संडासी से तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नक रुपए चुरा लिए। चोरी का पता शाम को उसकी पत्नी के घर पहुंचने पर लगा। बताया कि चोर चांदी का कंदोरा, सोने के दो मादलिये, रामनामी, अंगुठी, नथ तथा बाइस हजार रुपए नकद चुरा ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि घनी आबादी के मध्य इस प्रकार से दिन-दहाड़े चोरी की घटना होना आश्चर्य की बात है। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। वहीं, सूचना पर कुंवारिया पुलिस थाने से एएसआई भेरूसिंह, रोशनलाल आचार्य जाब्ते के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


बाइक सवार पर आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब चार बजे के आसपास एक बाइक सवार युवक लगातार मोहल्ले का चक्कर लगा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उसे पहले कभी मोहल्ले में नहीं देखा गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.