Breaking News
recent

VIDEO: हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद टुकड़ों में बंट गया युवक, नहीं हो पाई शिनाख्त

पलसाना.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के पास दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद युवक दो तीन सौ किलोमीटर तक घसीटता हुआ गया। जिससे शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे में बाद हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पलसाना अस्पताल में रखवाया है। हैड कांस्टेबल सांवतराम ने बताया कि भदाला की ढाणी बायपास कट पर शव मिलने की सूचना मिली थी। शव के पास ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। शव की हालत देखकर लग रहा है कि मृतक किसी वाहन के लटककर सफर कर रहा था और गिर गया। इसके बाद वो वाहन में ही फंसा रहा और करीब दो तीन सौ मीटर तक सडक़ पर घसीटता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के सिर व चेहरे पर गहरी चोटें हैं। साथ ही शरीर पर सडक़ पर घसीटने से घाव हंै। मृतक खाटूश्यामजी मेले में आया कोई श्रद्धालु लग रहा है।

कार की टक्कर से बालक की मौत
रामगढ़ शेखावटी . इलाके के खोटिया गांव में एक कार की टक्कर से बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोटिया गांव के बस स्टैंड पर आठ वर्षीय बालक सुमित पुत्र महेश कुमार दुकान से सामान लेकर रोड क्रॉस कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बालक को टक्कर मार दी। सुमित को घायल अवस्था में फतेहपुर के धानुका अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.