Breaking News
recent

VIDEO : देखे बाइक चोरी का लाइव विडियो, कैसे शातिर चोर चंद मिनटों में चुराता है बाइक


आबूरोड. शहर के व्यस्ततम मुख्य मार्ग स्थित एक बैंक के सामने से सोमवार रात्रि बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा युवक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जानकारी के अनुुसार शहर के आबूरोड-माउंट आबू मुख्य मार्ग पर शांतिकुंज पार्क के पास स्थित आइडीबीआइ बैंक के सामने सोमवार रात्रि वनपाल नरपालसिंह अपनी बाइक पार्क की थी। इस दौरान एक अज्ञात युवक आया और कुछ देर बाइक के आसपास खड़ा रहा और बाइक चोरी कर फरार हो गया। बाइक मालिक ने मौके से बाइक गायब मिलने पर शहर पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी, हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में चोरी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।
पहले बाइक का लॉक तोड़ा फिर मौका देख फरार
युवक पहले कुछ देर तो बाइक के आसपास घूमकर किसी के न होना सुनिश्चित करता है। फिर मौका देखकर बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो जाता है। इस दौरान युवक एक बारगी तो कैमरे की तरफ भी देखता है, लेकिन अंंधेरे की वजह से युवक का चेहरा साफ नहीं दिखाई देता है। दिलचस्प बात यह भी है कि यहां से कुछ मीटर दूर स्थित एक मोबाइल शो रूम पर गत वर्ष लाखों के मोबाइल चोरों ने चोरी कर लिए थे।
पूर्व में भी हुए थे कैमरे में कैद
पूर्व में भी पास स्थित साईबाबा मंदिर में हुई चोरी में वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बावजूद आज दिन तक पुलिस की गिरफ्त में चोर नहीं आए हैं। ज्ञातव्य हो कि शहर में पूर्व में भी कई बाइके शहरी क्षेत्र से हो चुकी है, पुलिस कुछ चोरों को पकडऩे में सफल भी हुई है, लेकिन इन वारदातों में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.