Breaking News
recent

VIDEO : जानिए क्यो कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा - परिवार बड़ा हो तो विवाद होते ही है


आबूरोड. जिला युवक कांग्रेस की शुक्रवार को डाकबंगले में राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर अल्पेश राजपुरोहित के आतिथ्य व प्रदेश महासचिव भवानीसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। राष्ट्रीय समन्वयक राजपुरोहित ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय स्तर से दिए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। शक्ति एप्प, मेरा बूथ मेरा गौरव आदि कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। समन्यवक ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है। जहां परिवार बड़ा होता है, तो वहीं आपस विवाद भी होता है। इन विवादों को सुलझाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ही केंद्र की हाल भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को जागरूक करना होगा।
कांग्र्रेस जिला उपाध्यक्ष हीराभाई अग्रवाल ने युवाओं को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कमर कसने का आह्वान किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल बारोट ने युवा कार्यकर्ता को हर बूथ पर वोटर स्लीप बांटने कर वोर्टस से सीधा सम्पर्क करने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव भवानीसिंह, जिलाध्यक्ष भवनीश बारोट व जिला कोषाध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए बेरोजगारी भत्ता में वृद्धि, पेंशन में बढ़ोत्तरी समेत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मीडिया समन्वयक डॉ. शेर मोहम्मद, जिला महासचिव नवीन सांखला, माधव मारू, चंद्रेशखर गुर्जर आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नरेंद्र कच्छावाह, नौशाद कुरैशी, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, शाहिद खान, मनरूफ भाटी, मुकेश जिनगर, राजपालसिंह देवड़ा, प्रकाश जोशी, मुकेश जोशी, धर्मेश परमार, दामोदर धानका समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.