Breaking News
recent

VIDEO : जिले में यहां फोरलेन पर लगी हादसों की झड़ी, ऑटो रिक्शा व ट्रक की भिडंत में एक की मौत


आबूरोड. आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर गत तीन दिनों में तीन हादसे हो गए हैं, जिनमें से दो हादसे फोरलेन पर बने कट पर ही हुए हैं। फोरलेन पर सोमवार दोपहर चंद्रावती कट के पास एक ऑटो रिक्शा व ट्रक की भिडंत में ऑटो रिक्शा चालक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य सवारियां घायल हो गई। सूचना मिलने पर रीको पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार मावल निवासी बाबूलाल पुत्र कालूराम बैरवा ने रिपोर्ट दी कि सोमवार को वह अमरनाथ महादेव मंदिर का मेला होने से ऑटो रिक्शा लेकर अमरनाथ जा रहा था। इस दौरान उनका भाई मावल निवासी मुकेश बैरवा (३९) अन्य ऑटो लेकर आगे चल रहा था। चंद्रावती कट के पास एक ट्रक चालक ने ओवरटैक करते हुए मुकेश बैरवा के ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे मुकेश बैरवा को गम्भीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में ऑटो में सवार राजकुमार, राजकुमारी व प्रदीप कुमार को भी चोटें आई। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल छैलसिंह व नवाराम ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की।
पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे, पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
फोरलेन पर गत तीन दिनों में विभिन्न कटों पर हुए तीन हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन हादसों में अब तक दो लोगों ने जान गंवाई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। इस सम्बंध में पत्रिका ने भी समय-समय पर समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। ज्ञातव्य हो कि शनिवार रात्रि एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मृत्यु हो गई थी। वहीं शनिवार अल सुबह एलआईसी कट पर तीन ट्रेलरों व एक कार की टक्कर में तीन जने घायल हो गए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.