Breaking News
recent

VIDEO: प्रदेश के प्रशिक्षण केन्द्रों का कराया जाएगा सर्वेक्षण

सवाईमाधोपुर.राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम(आरएसएलडीसी) के तत्वावधान में संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों पर होने वाली अनियमितताओं पर अब निगम ने लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अब निगम की ओर से प्रदेश भर में संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों का स्किल सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके लिए गत दिनों निगम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। कमिया मिलने पर प्रशिक्षण प्रदाताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगा। साथ ही श्रेष्ठ प्रशिक्षण केन्द्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।


आठ श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
निगम की ओर निरीक्षण के दौरान आठ अलग- अलग श्रेण्यिों में प्रदेश भर में संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों में श्रेष्ठ प्रशिक्षण केन्द्रों का चयन किया जाएगा। इनमें गैर आवासीय रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र, आवासीय रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र,आवासीय नियमित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, गैर आवासीय नियमित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना केतहत गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत श्रेष्ठ प्रशिक्ष केन्द्र व प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ररनअप प्रशिक्षण केन्द्र का चयन किया जाएगा।


पांच साल तक बढ़ाया जाएगा अनुबंध
सभी श्रेणियों में प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केन्द्रों का अनुबंध निगम की ओर से आगामी पांच साल के लिए बढा दिया जाएगा। साथ ही उक्त प्रशिक्षण प्रदाताओं को आरएसएलडीसी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आठों श्रेणियों के टॉप 20 प्रशिक्षण केन्द्रों के अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ाया जाएगा।


हर दो साल में होगा सर्वेक्षण
निगम की ओर से प्रदेश भर में संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों का अब हर दो साल में सर्वेक्षण किया जाएगा। जांच के बाद प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण केन्द्र पर उपलब्ध संसाधन आदि के आधार पर प्रशिक्षण प्रदाताओं को निगम की ओर से गे्रड जारी की जाएगी। वहीं सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्रों पर कमिया मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों का सर्वेक्षण 220 व गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों का सर्वेक्षण 175 अंकों में से किया जाएगा। यह सर्वेक्षण आरएसएलडीसी व थर्ड पार्टी की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा।


ये हैं आंकड़े....
प्रदेश भर में संचालित प्रशिक्षण केन्द्र 450
अण्डर ट्रेनिंग यूथ 29037
प्रदेश में प्रशिक्षित युवा 337241
पुरस्कार की श्रेणी 8


इनका कहना है.....
निगम की ओर से प्रशिक्षण केन्द्रों के सर्वेक्षण की कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके तहत केन्द्रों को ग्रेड जारी की जाएगी । ्र
-आदित्य सिंह , जिला कौशल समन्वयक, आरएसएलडीसी, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.