Breaking News
recent

Video: अश्विन को खेल भावना का पाठ पढ़ाने वाले शेन वॉर्न ही उड़ा चुके है खेल भावना की धज्जियां

जयपुर। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन मांकडिंग रन आउट को लेकर विवादों से घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अश्विन के इस रन आउट को शर्मनाक बताया है। ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के ब्रैंड ऐंबैसडर शेन वॉर्न ने भी अश्विन की हरकत को शर्मनाक बताया है। शेन वॉर्न ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है। बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘मांकडिंग’ के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बने।

क्या कहा शेन वॉर्न ने ?

शेन वॉर्न ने कहा है, ‘बतौर कप्तान और बतौर इंसान अश्विन ने निराश किया। सभी कप्तान आईपीएल को खेल भावना से खेलने के करार पर हस्ताक्षर करते हैं। उस समय अश्विन गेंद डालने नहीं जा रहे थे तो वह डेड बॉल होती। अब बीसीसीआई को देखना है क्योंकि इससे आईपीएल की अच्छी छवि नहीं बन रही।’

शेन वॉर्न ने जब सैमुअल्स को दी थी भद्दी गालियां

वैसे अश्विन को खेल भावना का पाठ पढ़ाने वाले शेन वॉर्न खुद ही खेल भावना की धज्जियां उड़ा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो कई बार शेन वॉर्न को खिलाड़ियों से झगड़ते देखा गया है। इसके अलावा एक बार शेन वॉर्न बिग बैश लीग में भी विरोधी टीम के खिलाड़ी से उलझ गए थे। बात इतनी बिगड़ गई थी कि वॉर्न ने उस खिलाड़ी की टीशर्ट तक पकड़कर खींच दी थी।

टीशर्ट तक फाड़ने की की थी कोशिश

ये घटना साल 2013 की है, जब शेन वॉर्न और मार्लन सैमुअल्स की बीच ये लड़ाई हुई थी। दरअसल, मैच के दौरान डेविड हसी जब दूसरा रन लेने की कोशिश कर रहे थे तो गेंदबाजी कर रहे सैमुअल्स ने उनका टी-शर्ट पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की थी। शेन वार्न इस पूरे घटनाक्रम से आग बबूला हो गए थे और जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो वार्न ने सैमुअल्स की टी-शर्ट पकड़ उन्हें भद्दी गालियां दी थी। दोनों के बीच लाइव मैच के दौरान काफी देर तक बहस हुई थी। इसके अलावा मैच के दौरान ही वार्न के एक थ्रो से सैमुअल्स बौखला गए थे और उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया था



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.