Breaking News
recent

YouTube ही नहीं बल्कि कमाई के भी बादशाह हैं भुवन बाम, हर महीन करते हैं इतने की कमाई

नई दिल्ली। हम सब सोशल मीडिया के दौर में जी रहे हैं। हर व्यक्ति अपने दिनभर का एक अच्छा खासा समय किसी ने किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीताता है। एक तरफ सोशल मीडिया लोगों के लिए मनोरंजन से लेकर अनजाने लोगों से जुड़ने का मौका देता है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया कमाई का भी एक बेहतर जरिया बनता जा रहा है। यूट्यूब इन्हीं प्लेटफॉर्म में से एक है जहां से लोग पैसे कमाते हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने बीबी की वाइन्स के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम आपको बीबी की वाइन्स बनाने वाले भुवन बाम के बारे में बताने जा रहे। हम आपको यह भी बताएंगे कि भुवन बाम आखिर अपने यूट्यूब चैनल से हर माह कितने की कमाई कर लेेते हैं।


खुद ही एक्टिंग व रिकॉर्डिंग करते हैं भुवन

भुवन बाम को म्यूजिक में खास दिलचस्पी है और कई प्लेटफॉर्म पर इस टैलेंट का प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन, उनके यूट्यूब चैनल ने ही उन्हें देशभर में मशहूर बनाया है। उनके यूट्यूब चैनल के बारे में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला हर युवा जानता होगा। आपको बता दें कि अपने चैनल पर भुवन कॉमेडी वीडियो बनाते हैं जिसमें वो खुद ही अलग-अलग किरदारों की एक्टिंग करते हैं। इन अलग-अलग किरदारों की एक्टिंग ही भुवन के चैनल को सबसे फेमस बनाता है। उनकी वीडियो कंटेंट में आम लोगों और युवाओं के बारे में कई ऐसी बातें होती हैं जिसकी वजह से भुवन तेजी से फेमस हुए। भुवन इन वीडिया कि रिकॉर्डिंग भी खुद की मोबाइल फोन की मदद से करते हैं। वर्तमान में उनके यूट्यूब चैनल के करीब 1.3 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।


करते हैं इतनी कमाई

सवा करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए बीबी की वाइन्स चैनल को सोशल ब्लेड वेबसाइट ने ग्रेड दिया। दुनियाभर में इनके चैनल की 218वीं रैंकिंग है। भुवन के चैनल की वीडियो व्यू रैंक की बात करें तो यह दुनियाभर में 1200वीं रैंक है। बेस्ट यूट्यूबर का अवार्ड जीत चुके भुवन को यूट्यूब ने भी 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स होने पर सम्मानित किया था। सोशल ब्लेड वेबसाइट के मुताबिक भुवन को अपने चैनल से हर माह करीब 298 हजार डॉलर (करीब 20 लाख) की कमाई होती है। भुवन बाम की सालाना कमाई की बात करें तो यह 3.6 मिलियन डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपए) से भी अधिक की कमाई होती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.