Breaking News
recent

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में 1 लाख 90 हजार लोगों ने 45 डिग्री तापमान में किया मतदान

बाड़मेर।

राजस्थान की प्रथम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र ( Barmer Jaisalmer Lok Sabha constituency ) में मतदान के उत्साह के आगे गर्मी हारने लगी है। दोपहर के 1 से 3 बजे का समय जब गर्मी पूरी परवान पर थी यहां करीब 1 लाख 90 हजार लोग मतदान करने को खड़े थे। दोपहर एक बजे तक लोकसभा का ( Live Voting in Barmer ) वोट प्रतिशत 51 था जो अगले दो घंटे में 61.62 प्रतिशत हुआ है।

यहां आश्चर्य की बात यह भी रही कि सुबह 7 से 9 बजे तक जब सवेरे की ठण्डक थी मतदान 13 प्रतिशत ही हुआ था। यानि भरी दोपहर और सुबह की ठण्डक में ज्यादा अंतर नहीं है। लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 19 लाख 39 हजार है।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति खास उत्साह भी देखा जा रहा है। इस लिहाज से दोपहर तीन बजे तक एक लाख नब्बे हजार लोगों ने इस भरी दोपहर में मतदान किया है।

 

लोक सभा चुनाव 2019 : यहां जानें बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट का 'चुनावी गणित', मानवेंद्र Vs कैलाश चौधरी के बीच है मुकाबला

 

बाड़मेर की विधानसभाओं में वोटिंग प्रतिशत ( Barmer Lok Sabha Election Live )

शिव - 65.55
बाड़मेर - 65.67
बायतु - 66.53
पचपदरा - 57.77
सिवाना - 50.87
गुड़ामालानी - 66.19
चोहटन - 63.54


राजस्थान में 3 बजे तक 52.11 प्रतिशत हुआ मतदान ( Rajasthan Lok Sabha Election live )

टोंक-सवाई माधोपुर ( Tonk-Sawai Madhopur Lok Sabha Election Live ) — 44.67 प्रतिशत
अजमेर ( Ajmer Lok Sabha Election Live ) — 49.26 प्रतिशत
पाली ( Pali Lok Sabha Election Live ) — 50.81 प्रतिशत
जोधपुर ( Jodhpur Lok Sabha Election Live ) — 56.16 प्रतिशत
बाडमेर ( Barmer Lok Sabha Election Live ) — 59.12 प्रतिशत
जालोर ( Jalore Lok Sabha Election Live ) — 53.71 प्रतिशत
उदयपुर ( Udaipur Lok Sabha Election Live ) — 53.59 प्रतिशत
बांसवाड़ा ( Banswara Lok Sabha Election Live ) — 56.98 प्रतिशत
चित्तौडगढ़ ( Chittorgarh Lok Sabha Election Live ) — 55.97 प्रतिशत
राजसमंद ( Rajsamand Lok Sabha Election Live ) — 51.72 प्रतिशत
भीलवाड़ा ( Bhilwara Lok Sabha Election Live ) — 51.03 प्रतिशत
कोटा ( Kota Lok Sabha Election Live ) — 55.64 प्रतिशत
झालावाड़-बांरा ( Jhalawar-Baran Lok Sabha Election Live )— 55.83 प्रतिशत

लोकसभा चुनाव से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.