Breaking News
recent

108 एम्बुलेंस ने छीनी खुशियां, बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे छोटे भाई की हादसे में दर्दनाक मौत

दौसा। बड़े भाई की शादी के कार्ड रिश्तेदारी में बांट कर बाइक से दौसा की ओर आ रहे छोटे भाई की शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर अट्टा बिजौरी के पास एम्बुलेंस 108 की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे में उसका एक साथी भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर सुनते ही राहुवास में उसके परिवार में शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के राहुवास निवासी रवि कुमार पुत्र नन्दलाल मीना व उसके साथ मूलचन्द कार्ड बांट कर दौसा की ओर आ रहे थे। इस दौरान महुवा मरीज लेकर दौसा की ओर आ रही 108 एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रविकुमार मीना(20) की मौत हो गई। वहीं उसके साथी मूलचंद मीना को गम्भीरावस्था में जिला अस्पताल लाया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसके बड़े भाई की 22 अप्रेल को शादी है और रविवार को लग्न टीका आने वाला था।

इसी प्रकार हॉस्पिटल के सामने छारेड़ा निवासी रामेश्वर प्रसाद मीना एवं उनकी पत्नी सोमोती स्कूटी से जा रहे थे। जिनकों दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। उनको भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, दो सड़क हादसों में सात जनें घायल

महुवा थाना इलाके में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए । जिनमें तीन को जयपुर रैफर किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि हिंडौन रोड स्थित यूनिवर्सल कॉलेज के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में राममूर्ति , विशाल गुर्जर, सरदार मीणा, सरोज व फतेह राम घायल हो गए । इनमें से सरदार, सरोज और फतेहराम को जयपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं भरतपुर रोड स्थित रौत हडिया गांव के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी । इससे बाइक सवार अमर सिंह कोली, अभय सिंह जाट निवासी हडिय़ा घायल हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.