Breaking News
recent

10 माह से रिक्त पशु चिकित्सक का पद,पशुपालकों को हो रही परेशानी

जैसलमेर/लाठी. गांव में स्थित पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी का पद 10 माह से रिक्त होने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गांव में कार्यरत पशु चिकित्साधिकारी का 10 माह पूर्व स्थानांतरण हो गया। ऐसे में पद रिक्त पड़ा है। लाठी, धोलिया, लोहटा, रतन की बस्सी सहित आसपास के गांव पशु बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण आए दिन पशुपालक अपने पशुओं को उपचार के लिए यहां लेकर आते है, लेकिन यहां चिकित्सक नहीं होने के कारण उन्हें पशुओं के उपचार को लेकर परेशानी हो रही है। समय पर उपचार नहीं मिलने की स्थिति में कई बार पशुओं की मौत भी हो जाती है। इसी प्रकार क्षेत्र में दुर्घटनाओं में पशुओं की मौत हो जाने की स्थिति में चिकित्सक नहीं होने के कारण पशुओं के शव पोकरण लेकर जाने पड़ते है और पोस्टमार्टम करवाना पड़ता है। जिससे वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यहां पशु चिकित्सक लगाने की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.