Breaking News
recent

प्रो.कबड्डी में रतनगढ़ के भुवनेश्वर की कीमत 10 लाख

चूरू. रतनगढ़ तहसील के गांव बछरारा के रहने वाले 19 वर्षीय भुवनेश्वर की मंगलवार को प्रो.कबड्डी में हुई नीलामी में 10 लाख रुपए बोली लगी और बंगाल वोरियर ने उसे क्रय किया। भुवनेश्वर गौड़ हरियाणा के फरीदाबाद में सशस्त्र सीमा बल में पदस्थापित है और यह नियुक्ति भी खेल कोटे से ही हुई है। प्रो.कबड्डी सेशन सप्तम में 10 मेें क्रय होने के बाद भारत के 12 नगरों में आयोजित होने वाले कबड्डी खेलों में खेलेगा। 11 जून 2019 को भुवनेश्वर 20 साल का होगा। इससे पूर्व पिछले वर्ष यह 5 लाख में खरीदा गया था और सेशन छ: तक खेल चुका है। भुवनेश्वर ने इस प्रकार एक गांव में पीटीआई युधिष्ठिर गौड़ के साधारण घर मेें जन्म लिया और प्रतिभा को निखारते हुए रतनगढ़ को गौरवान्वित किया।

राजलदेसर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यायालय की छात्राओं द्वारा बीकानेर जिले के गांव जसरासर में अमर शहीद हेतराम की प्रथम शहादत पर आयोजित रन फॉर शहादत एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीत कर राजलदेसर लौटने पर गुरूवार को स्कूल में स्वागत किया गया। शहीद भगतसिंह गु्रप की ओर से सांवरमल ढाका, श्रवण गौड़, कमल कटारिया आदि कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनन्दन किया। प्रधानाचार्य सुमन थाकन ने बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुधीर सहारण के नेतृत्व में संस्था की छात्राएं उक्त प्रतियोगिता में भाग लेनें गई थी। थाकन ने बताया कि छात्रा टीना प्रजापत ने 1600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 21 सौ रुपए, 200 मीटर दौड़ में अंजू रॉयल ने रजत पदक व पांच सौ रुपए , 1600 मीटर दौड़ में मोनिका प्रजापत तथा ममता प्रजापत 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक व पांच सौ रुपए की नगद राशि हासिल की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.