Breaking News
recent

मतदान के दिन पेट्रोल और डीजल पर मिलेगी 10 रुपए की छूट, एसोसिएशन ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। अगर आप अप्रैल और मई में बढ़ती गर्मी के कारण वोट डालने से बचना चाह रहे हैं तो रुक जाइए। आपके लिए बेहद खास ऑफर है। वोट डालने के बाद आप देश के किसी भी पेट्रोल पर जाएंगे तो पेट्रोल और डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की छूट मिलेगी। यह छूट मतदान वाले दिन ही मिलेगी। इस बात की घोषणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से की गई है। आपको बता दें कि देश में 11 अप्रैल से मतदान शुरू हो जाएंगे। देश में 7 चरणों में मतदान होगा।

12 घंटे तक मिलेगी सुविधा
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि हम मतदाताओं के बीच वोटिंग के लिए जागरूक करने के इरादे से प्रमोट वोटिंग कैंपेन की शुरूआत कर रहे हैं। इस कैंपेन के तहत वोट डालने को 50 पैसे प्रति लीटर की छूट मिलेगी। यह ऑफर इस मुहिम में हिस्सा लेने वाले पेट्रोल पंपों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध होगा। फायदा पाने के लिए ग्राहकों को अपनी उंगली पर वोटिंग का निशान दिखाना होगा।

अधिकतम 20 लीटर पेट्रोल और डीजल पर मिलेगी छूट
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल के अनुसार एक ग्राहक वोटिंग के दिन अधिकतम 20 लीटर ईधन पर छूट पा सकेगा। यानी अधिकतम 10 रुपए तक की छूट मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें उम्मीद है कि एसोसिएशन के 58,000 डीलर सदस्यों में से कम से कम 90 फीसदी इस मुहिम में हिस्सा लेंगे। बंसल के अनुसार इस सब्सिडी का बोझ तेल कंपनियां न उठाकर डीलर्स उठाएंगे। पेट्रोल पंपों पर मौजूद स्टाफ भी पैंफलेट्स और दूसरी प्रचार सामग्री के साथ ग्राहकों को वोटिंग के लिए जागरूक करेंगे। बता दें कि देश में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरण में होंगे। इन चुनावों में करीब 90 करोड़ लोग वोट देंगे। देशभर में 64,000 पेट्रोल पंप हैं जिनमें से करीब एक-चौथाई ग्रामीण इलाकों में हैं। 90 फीसदी पेट्रोल पंपों का संचालन सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता है।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.