Breaking News
recent

अंकज्योतिष 11 अप्रैल 2019: आज दिन के किसी भी समय ऊं का उच्चारण करें, सभी कार्य सिद्ध होंगे

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आपके रूखे व कठोर व्यवहार से साझेदारी में शुरु किये गए नए सौदों में ठहराव आ जाएगा व साझेदारी में भी अलगाव हो सकता है। ईश्वर आस्था को भी बढ़ा देगा।
अनुकूलता के लिए- घर में पुजास्थल से अलग घी का दीपक लगाएं।

अंक 02- समय से पहले सब कुछ मिल जाने से धीरे-धीरे धर्म के प्रति आपका झुकाव ओर अधिक बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य के मद्देनजर किसी बड़ी बीमारी की शंका निर्मूल साबित होगी।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।

अंक 03- नौकरी करने के साथ ही धीरे-धीरे स्वकार्य करने की शुरुआत करना अपने हित में रहेगा। युवाओं व विद्यार्थियों की सोच में पहले की तुलना में बेहद आक्रामकता आ जाएगी।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ऊं का उच्चारण करें।

अंक 04- रोजमर्रा के मिलने वालों से संबंध बिगड़ने की आशंका के चलते एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखना होगी। जीवन मे भौतिकता के साथ ही आध्यात्म के महत्व को समझना होगा।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 05- अपने व्यक्ति द्वारा दी गई चोट पर बाहरी व्यक्ति द्वारा मलहम लगाने से पुरानी कहावतें सच होती दिखाई देगी। पिता के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश सफल रहेगी।
अनुकूलता के लिए- जोखिम के कार्यों से बचकर रहें।

अंक 06- समाज में अपने को श्रेष्ठ साबित करने में परिश्रम के साथ-साथ पैसा भी खुब खर्च करना पड़ेगा। कठोर परिश्रमी व्यक्ति को अपने हाथ पैर बचाकर कार्य करना होगा।
अनुकूलता के लिए- मीठे नीम का सेवन कर कार्य शुरु करें।

अंक 07- विद्यार्थी जिन विषयों को आसान समझकर निश्चिंत थे वे ही विषय बेहद कठिन साबित होंगे। घरेलु व्यवसाय में बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलने से भविष्य सुरक्षित नजर आने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में खीरान का भोग लगाएं।

अंक 08- नये व्यापारिक सौदों को अपशब्दों के प्रयोग से हाथ से निकल जाने के कारण वाणी पर संयम का महत्व समझ में आऩे लगेगा। आत्म प्रेरणा से लिए गए निर्णय अधिक सफल रहेंगे।
अनुकुलता के लिए- हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदूर लगाएं।

अंक 09- अपने से छोटे व्यक्ति भी ज्ञान दे जाते हैं। इस वाक्य को ध्यान रख कर किसी की बातों को अनसुना न करें। गैरसरकारी संस्था में दिल से काम लेना महंगा पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- गायत्री मंत्र का विधिवत जप करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.