Breaking News
recent

11 केवी विद्युत लाइन में उलझा ट्रक, 5 बच्चों सहित 6 झुलसे

जानकारी के अनुसार सरहद भोजानाडा कोलू पाबूजी क्षेत्र में एक ट्रक में काफी लोग सवार होकर शादी में शरीक होने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ढाणियों के निकट वहां से गुजर रही ११ केवी विद्युत लाइन ट्रक के सम्पर्क में आकर टूट गई और विद्युत लाइन ट्रक पर गिर गई। जिससे ट्रक में सवार मोखेरी निवासी साबिर (१५) पुत्र रऊफ खां, मुजीफर (२८) पुत्र ताज मोहम्मद, आरिफ (१२) पुत्र नजीर खान, साबिर (१०) पुत्र सालेह मोहम्मद, इरफान पुत्र गुलाम खान, इमरान (११) पुत्र इस्लाम खान झुलस गए। हादसे के बाद करंट झुलसे बच्चों व अन्य को फलोदी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद साबिर पुत्र रऊफ खां, मुजीफर व आरिफ को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया। सूचना मिलने पर फलोदी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल दमाराम सहित पुलिस जाप्ता राजकीय चिकित्सालय पंहुचा तथा घटना की जानकारी ली।
मची अफरा-तफरी-
हादसे के बाद जैसे ही विद्युत लाइन ट्रक पर टूटकर गिरी तो ट्रक में सवार बच्चे व अन्य विद्युत लाइन के सम्पर्क में आ गए। जिससे ट्रक में अफरा-तफरी मच गई और लोग ट्रक से नीचे उतर गए। हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल पंहुचाया गया। अस्पताल में घायलों को लाए जाने के बाद बड़ी संख्या में परिजन व रिश्तेदार एकत्रित हो गए।
ट्रांसफार्मर, पोल व लाइनें हुई धराशायी-
ट्रक के विद्युत लाइन में उलझने के बाद जैसे ही विद्युत लाइनें टूटी तो विद्युत पोल व वहां लगाया हुआ टांसफार्मर भी धराशायी हो गए। कनिष्ठ अभियंता अरविंद ने बताया कि यहां एक ३२ केवी लाइन गुजर रही है तथा उसके नीचे ही मोखेरी से नाडा फीडर जा रही ११ केवी लाइन भी है। यह ट्रक ११ केवी लाइन से उलझा। जिससे करीब १६० मीटर लम्बी विद्युत लाइन, दो विद्युत पोल व एक ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए।
ट्रक में सवार थे काफी लोग-
लोगों ने बताया कि शादी भाग लेने जा रहे लोग ट्रक में सवार थे तथा ट्रक में कई महिलाएं, पुरूष व बच्चे सवार थे। गमीनत रही कि विद्युत लाइन के टूटने के बाद कुछ हिस्से को छोडक़र दूसरी जगह पर बैठे लोग सुरक्षित बच गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.