गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, 11 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
खेतड़ी. जामादा जोहड़ी सुनारी स्थित हीरामल धाम में बुधवार को संत रामस्वरूप दास टोडा के सानिध्य में देवनारायण, वीर तेजाजी,साडू माता, कालस महाराज सहित 11 देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा धाम से शुरू हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के धाम पर पहुंचने पर हवन कर 11 देवताओं की मूर्तियों को स्थापित किया गया और भंडारा हुआ। इस दौरान सरपंच नोरंगपुरा ताराचन्द भावरिया, मेगाराम गुरुजी, रामवतार गुर्जर, मालाराम गुर्जर, मुकेश बिजारणिया, कैलाश बगडिय़ा, धर्मपाल जाखड़, थानाराम गुर्जर, रोहिताश, इन्द्राज सिराधना, चौथमल सिराधना मौजूद रहे।
गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा आज
चिड़ावा. गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ के 12वें वार्षिकोत्सव को लेकर तीन दिन तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गुरुवार सुबह दस बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो कि बागर वाली गली स्थित श्री कबीर टीला मंदिर से शुरू होगी। वहीं शुक्रवार को सुबह सात से शाम साढ़े छह बजे तक मौन जप, शाम सात से साढ़े आठ बजे तक दीप यज्ञ किया जाएगा। शनिवार को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ संस्कार एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम
121 दीपकों से आरती छह को
नवलगढ़. वीर बालाजी मित्र मंडल की ओर से विक्रम नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में छह अप्रेल को कस्बे के वीर बालाजी मंदिर में 121 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संयोजक विशाल पंडित ने बताया कि महाआरती शाम साढ़े बजे से होगी। होंगे।
झूलेलाल जयंती छह को
झुंझुनूं. सिंधी समाज की ओर से झूलेलाल जयंती छह अप्रेल को मनाई जाएगी। कार्यक्रम मोदियों की जाव में होगा। जय कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि राजेदं्र सिंधी होंगे। अध्यक्षता फतेहचंद्र करेंगे। वशिष्ट अतिथि बनवारीलाल, महेश, प्रकाश, महेंद्र, अशोक, मनोज, कालू, खेमचंद्र, राहुल, अश्वनी होंगे।






No comments:
Post a Comment