Breaking News
recent

यज्ञ में 1100 दीप प्रज्जवलित, आज पूर्णाहुति

यज्ञ में 1100 दीप प्रज्जवलित, आज पूर्णाहुति

चिड़ावा.पुरानी बस्ती स्थित गायत्री शक्तिपीठ के 12वें वार्षिकोत्सव पर गायत्री परिवार की ओर से करवाए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मौन जप हुआ। सदस्यों ने 351 मालाओं का जप किया। इस दौरान शाम को दीप यज्ञ हुआ। जिसमें 11 सौ दीपक जलाए गए। दीप यज्ञ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन जप में गायत्री परिवार, गायत्री चेतना केंद्र पिलानी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उधर, वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ संस्कार तथा पूर्णाहुति होगी। इधर नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर गांधीचौक में गणेश मित्र मंडल के सौजन्य से दीपक जलाकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर महंत जयराम स्वामी, रमेश कोतवाल, रोहिताश्व महला, बुधराम वर्मा, संजय दाधीच, सुरेश डालमिया, उमाकांत डालमिया, विनोद हर्षवाल, प्रमोद सोनी, बाबूलाल सोनी आदि मौजूद थे।
121 दीपकों से महाआरती आज
नवलगढ़. वीर बालाजी मित्र मंडल की ओर से विक्रम नवसंवत्सर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में शनिवार को कस्बे के वीर बालाजी मंदिर में 121 दीपकों से महाआरती का आयोजन होगा। संयोजक विशाल पंडित ने बताया कि महाआरती शाम साढ़े बजे से होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए शहर में जनसम्पर्क किया गया। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
रामनवमी पर डूंडलोद में 14 को निकलेगी शोभायात्रा
नवलगढ़. डूंडलोद के माजी साहब के मन्दिर में रामनवमी को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। युवासेना अध्यक्ष सचिन इन्दोरिया ने बताया कि रामनवमी को लेकर 14 अप्रेल की शाम को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो डूण्डलोद के हीरानाथ शिवधाम से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए माजी साहाब के मन्दिर पहुंचेगी। बैठक में गिरधारी लाल इन्दोरिया, शंकर लाल शर्मा, मनीष पारीक, महेन्द सिंह बडग़ुर्जर आदि मौजूद थे।
नवसंवत्सर पर रथ यात्रा आज
पिलानी. नवसंवत्सर पर कस्बे में शोभयात्रा शनिवार की शाम को निकाली जाएगी। नवसंवत्सर रथ यात्रा बिरला सार्वजनिक अस्पताल से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुरानी नगर पालिका के पास में स्थित गुण के बालाजी मन्दिर पहुंचेगी। भगवान विठ्ठल एवं संतशिरोमणी नामदेव प्रतिमा के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा के समापन पर रामकृष्ण बगाडे का प्रवचन होगा।
नवसंवत्सर का शुभारंभ आज
पचलंगी. नवाचारों वेद मंत्रों के साथ शनिवार को चैत्र प्रतिपदा से विक्रम संवत् 2076 का शुभारंभ होगा। नववर्ष स्वागत के लिए घरों व मंदिरो मे रंगोली सजाई जा रही है। मंदिरों में नव वर्ष के अवसर पर कई धार्मिक आयोजन होंगे।
नव वर्ष समारोह समिति ने निकाली रैली
सूरजगढ़ भारतीय नव वर्ष के मौके पर नव वर्ष समारोह समिति सूरजगढ़ की ओर से शुक्रवार को वाहन रैली निकाली गई। समिति अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि बाबा सादीनाथ आश्रम से शुरू हुई रैली को बबलूनाथ महाराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुबह प्रभात फेरी, शाम को निकलेगी शोभायात्रा
बिसाऊ. कस्बे में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2076 के शुभारंभ पर शनिवार को विविध कार्यक्रम होंगे। आदर्श विद्या मंदिर के तत्वावधान में सुबह 6 बजे कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रधानाचार्य राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चे प्रभात फेरी के माध्यम से नव संवतसर का स्वागत करेंगे। शनिवार को ही कस्बे में बजरंग दल तथा विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बजरंग दल के नगर संयोजक रोहित सैनी ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के आगमन पर भगवा शोभायात्रा का आयोजन संतों के सानिध्य में होगा। शनिवार को दोपहर 3 बजे बाबा गणेशनाथ आश्रम गोगामेड़ी से शुरू होने वाली शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बाबा बर्फानी तपस्वीजी के डेरे पर सम्पन्न होगी।

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्वल रहने वालों का सम्मान
पिलानी. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2018 का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को पिलानी में हुआ। गायत्री चेतना केन्द्र पर आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं अमर सिंह पचार मुख्य अतिथि थे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़ महेन्द्र सिंह भालोठिया विशिष्ट अतिथि थे। कक्षा पांच से 12 वीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के डा. आर पी खरे, देवेन्द्र सिंह, रामजीलाल फोगाट, मुरारीलाल सोनी, कैलाश चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सोनी सहित जिले भर से संगठन से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.