Breaking News
recent

मतदान करने में पाली ने मारी 11 बजे बाजी

पाली. लोकतंत्र के महापर्व में आहुतियां देने के लिए मतदान केन्द्रों पर सोमवार सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी। जो सूर्य के चढऩे के साथ बढ़ती चली गई। गर्मी का असर भी मतदाताओं के जोश को कम नहहीं कर सका। यूं तो मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे ही कतार लग गई। इस कारण लोगों को मतदान करने के लिए करीब आधे से एक घंटे तक खड़े रहना पड़ा। वहीं कुछ मतदान केन्द्र ऐसे भी रहे जहां मतदान के लिए इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 10.90 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पाली जिले में 12.62 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि ग्यारह बजे तक 24.72 फीसदी मतदान हुआ। इसमें पाली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 38.71 प्रतिशत मतदान हुआ। पाली लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इनमें से पाली जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र है। जबकि तीन विधानसभा क्षेत्र जोधपुर जिले के है।
ग्यारह बजे इतना हो गया मतदान
लोकसभा क्षेत्र में सुबह ग्यारह बजे तक पाली विधानसभा क्षेत्र के 38.71 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग कर लिया। जबकि सोजत में 28.52, मारवाड़ जंक्शन में 22.76, बाली में 14, सुमेरपुर में 27.16, ओसिया में 21.20, भोपालगढ़ में 28.54 तथा बिलाड़ा में 19.03 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

सुबह नौ बजे तक इतना था मतदान प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान 15.32 प्रतिशत सोजत विधानसभा क्षेत्र में हुआ। जबकि पाली विधानसभा क्षेत्र में 7.83 प्रतिशत, सुमेरपुर में 8.35 प्रतिशत, ओसिया में 7.50, मारवाड़ जंक्शन में 10.45, बिलाड़ा में 9.25, भोपालगढ़ में 12.16 तथा बाली विधानसभा क्षेत्र में 14 प्रतिशत मतदान हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.