ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- घर में अपने हिस्से का सहयोग निभाने में किसी तरह की कंजुसी न करें, तो ठीक रहेगा। वाहन चलाने में स्थिर सोच न रखने की आदत बहुत बड़ा नुकसान करना सकती है।
अनुकूलता के लिए- देवालय में दर्शन कर भोजन ग्रहण करें।
अंक 02- वाहनों को चलाने में एक अनजान सा डर बना रहेगा। अतः लंबी दूरी को टालने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर लेखाजोखा पूर्ण न रख पाने से अपमानित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करें।
अंक 03- यदि कोई ऐसा काम जिसमें योग्यता की जरुरत हो उसमें पूर्णता के बिना हाथ डालने से परहेज करें। विवेकहीन होने के नतीजे संबंधों में खटास केरुप में सामने आएंगे।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव को तील गुड़ अर्पित करें।
अंक 04- पहले की तुलना में खर्च में बेतहाशा वृद्धि के कारण जरुरत पुरी करने के लिए आय के नये स्त्रोत ढूंढना पड़ सकते हैं। आज का समय शैक्षणिक कार्य की व्यस्तता में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 05- मंदी के इस दौर में नौकरों पर विश्वास को बरकरार रखने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अपनी सोच के प्रतिकुल कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।
अंक 06- पैतृक संपत्ति के मामले में आपकी मौजुदगी दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनेगी। कोर्ट कचहरी के मामले की राह में आई रुकावट दूर होने से काफी राहत महसुस करेंगे।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा गुड़ प्रवाहित करें।
अंक 07- जनभागीदारी के कार्यों में आपके नैतृत्व की प्रशंसा चारों ओर होगी। इसके व्यवसायिक लाभ आपको मिलेंगे। बुजुर्गों से संबंध सुधारने के लिए पहल आपको ही करनी होगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में सुखे मेवे का भोग लगाएं।
अंक 08- संस्थान के आर्थिक मामलों को निपटाने के लिए आपको योजनाबद्ध तरिके के आगे बढ़ना होगा। सरकारी खर्चों के कारण संस्थान के लाभांष पर विपरित असर पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को भोजन कराएं।
अंक 09- सामाजिक मैल-मिलाप से बहुत समय से दूर होने के कारण तकरीबन कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से अपने को आजाद महसुस करेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।





No comments:
Post a Comment