ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- जरूरत के मुताबिक अर्थ की व्यवस्था होने से काम सुचारु रुप से होंगे व निरंतर गति बनी रहेगी। दैनिक पूजन पठन में आए विघ्नों के कारण मन में उलझन बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव गायत्री मंत्र का जप करें।
अंक 02- पारिवारिक विवादों के ओर उलझनों से मन पर विपरित असर पड़ सकता है। जीवन के महत्वपूर्ण मौकों पर आए अतार-चढ़ाव में दैनिक पूजन कर्म का प्रभाव देखने को मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग के अपयोग से बचें।
अंक 03- एक जैसा काम करते रहने से बोझिलता बढ़ेगी। बुजुर्गों की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों में आशानुरुप सुधार होगा। अत्यधिक काम के बोझ से कार्य क्षमता प्रभोवित होगी।
अनुकूलता के लिए- सूर्य को अघ्र्य देकर कार्य शुरु करें।
अंक 04- नौकरी में बेफिक्री से काम करने की आदत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। न्यायायिक प्रक्रियाओं के धीमी गति से चलने के कारण विश्वास डगमगाने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर कार्य करें।
अंक 05- मन में उदासीनता के चलते कोर्ट-कचहरी के कामों की गति में रुकावटें आ सकती है। परिवार के साथ संवाद कायम रहने से अपनी जिम्मेदारियों को बखुबी निभा पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- संतानपक्ष का सहयोग लेने से बचें।
अंक 06- युवावर्ग को भाग्य भरोसे काम करने की बजाए कर्म की प्रधानता को स्वीकारना होगा। वरिष्ठों से बातचीत में एक निश्चित दायरे को बनाए रखने की जरुरत है।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दुध का वितरण करें।
अंक 07- नये काम के संबंध में लिए गए फैसलों पर फिर से विचार-विमर्श करने की जरुरत रहेगी। उच्चाधिकारी वर्ग को अपने व्यवहार की पुनः समीक्षा करने की जरुरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।
अंक 08- लाभजनित स्थितियों में त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण मिले अवसरों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन इच्छित कार्य के समय पर पुरा होने से पूर्ण आत्मसंतोष रहेगा।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग का उपयोग न करें।
अंक 09- युवावर्ग में अनिर्णय की स्थिति बनी रहने से करियर में मिले मौकों को गंवाना पड़ सकता है। मंदी के चलते प्रापर्टी के व्यवसाय में वरिष्ठों की सलाह को अपनाने की जरुरत है।
अनुकूलता के लिए- देवी दुर्गा को जसवंती के फूल की माला अर्पित करें।





No comments:
Post a Comment