Breaking News
recent

तेज रफ्तार जीप ने 14 भेड़ों को रौंदा

गंगापुरसिटी . वजीरपुर कस्बे में हिण्डौन-गंगापुरसिटी मार्ग पर ईदगाह के पास गुरुवार देर रात्रि करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार से आई जीप ने सडक़ से गुजर रही 14 भेड़ों को रौंद दिया। दुर्घटना में सभी भेड़ों की मौत हो गई। जीप चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पीछा कर पकड़ लिया।


वजीरपुर कस्बा निवासी गुड्डू कुरैशी ने बताया मैं अपने बड़े भाई हसमुद्दीन कुरैशी की भेड़ों को खेतों से चारा खिलाकर वजीरपुर स्थित अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान हिण्डौन की ओर से तेज गति से आई एक जीप ने भेड़ों को टक्कर मार दी। जीप चालक भेड़ों के ऊपर से जीप को निकालकर ले गया।

दुर्घटना में 14 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीप चालक मौके से जीप को लेकर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वजीरपुर थाना प्रभारी को दी। सूचना पर थाना प्रभारी ने जीप का पीछा कर उसे क्षेत्र के श्यारोली गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने जीप चालक को हिरासत में लेकर जीप को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.