झालावाड़ . मध्यप्रदेश के महिदपुर से जिले के पिड़ावा क्षेत्र के बिजनिया खेड़ी गांव आ रहे परिवार के किशोर का तीन दिन पूर्व तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। तभी से पीडि़त परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुसनेर और पिड़ावा थाने के चक्कर लगा रहा है।
महिदपुर निवासी रतनलाल सोंधिया ने बताया कि वह पत्नी व पुत्र प्रेमसिंह के साथ बाइक से बिजनिया खेड़ी आ रहे थे। सुसनेर पिड़ावा मार्ग पर पटपड़ा निवासी शंकर सिंह, श्यामपुरा निवासी नारायण सिंह व खडग़पुरा निवासी भावसिंह बाइक से आए और प्रेमसिंह को जबरन उठा ले गए और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीडि़त मामला दर्ज कराने पिड़ावा थाने पहुंचा तो पुलिस ने सुसनेर थाने क्षेत्र का मामला बताकर टरका दिया। पीडि़त परिवार जब सुसनेर थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने पिड़ावा क्षेत्र की घटना का कहकर पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में तीन दिनों से पीडि़त परिवार दोनों थानों के चक्कर लगा रहा है।
इस मामले में पिड़ावा सीआई रामकिशन मेघवंशी में बताया कि पीडि़त के परिवार वालों को बुलाया है। मौका-मुआयना देख लेंगे, अगर राजस्थान का मामला है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। वहीं सुसनेर थाना प्रभारी रंजीत सिंह सिंघाल ने बताया कि मौका-मुआयना करके देखेंगे, मध्य प्रदेश का मामला होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
--------------------------------------READ MORE-------------------------------------------
दो हार्डकोर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
कोटा. गुमानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए।
गुमानपुरा थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि दोनों आरोपी साजीदेहड़ा निवासी अमन अली उर्फ बच्चा (19) व पाटनपोल निवासी शाहनवाज (19) ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 दिन पहले 15 अपे्रल को संजय नगर पेट्रोल पम्प के पास दो युवकों संजय नगर निवासी आजम व अरसान पर फायर किया था। इसमें दोनों बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को गुमानपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोटा बैराज रोड से गिरफ्तार किया। दोनों पर लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। कोटा सिटी एसपी की ओर से दोनों के ऊपर दो-दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।





No comments:
Post a Comment