Breaking News
recent

क्रिकेट वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय पाकिस्तान टीम का एलान, तेज गेंदबाज आमिर को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड में होगा। उससे पहले इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हर टीम अपने 15 सदस्यों वाली टीम का एलान कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पाकिस्तान ने अपने 15 खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया है। हालांकि टीम के चयन में तेज गेंदबाज आमिर का नाम न होने से सबको हैरानी जरूर हुई है। बता दें कि इससे पहले 15 मार्च को भारतीय टीम का एलान हुआ था, जबकि बुधवार को इंग्लैंड ने अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 16 जून को खेला जाएगा।

IPL 2019: अश्विन ने केएल राहुल को बचा लिया बदनामी से, हार का ठीकरा फोड़ा जाता सिर पर

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट ने बुधवार को 15 सदस्यों वाली टीम का एलान किया है। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को वर्ल्ड कप की कमान सौंपी गई है। सरफराज अहमद को कप्तान बनाया गया है। इस टीम में पाकिस्तान ने चार तेज गेंदबाजों का चयन किया है जबकि दो मीडियम पेसर को भी जगह दी है। बल्लेबाजी की बात की जाए तो कप्तान सरफराज अहमद के अलावा आबिद अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल और शोएब मलिक को मौका मिला है। गेंदबाजी में युवा गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को भी जगह दी गई है। मालूम हो कि इससे पहले पाकिस्तान ने 23 संभावित खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया था।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, 4 साल बाद इस खिलाड़ी की वनडे में वापसी, सीधी मिली कप्तानी

इस प्रकार है ये टीम

सरफराज अहमद (कप्तान), आबिद अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी, शोएब मलिक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.