Breaking News
recent

वोट मैराथन 15 अप्रेल को, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दौड़ेगा शहर, युवाओं में जबरदस्त उत्साह

 

पाली. मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका एवं निर्वाचन विभाग की ओर से 15 अप्रेल को आयोजित होने वाली वोट मैराथन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी तादाद में युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया हैं। 15 अप्रेल को सुबह 6.30 बजे डिस्ट्रिक्ट क्लब से शुरू होने वाली वोट मैराथन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। धावकों को कुल पांच किलोमीटर तक की दौड़ लगानी होगी। यह मैराथन कलक्ट्रेट मैन गेट, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति, मंथन तिराहा लोडिया पाल, मामा भांजा दरगाह, बजरंग बाग, ज्योतिबा फूले चौराहा, बांगड़ कॉलेज मैन गेट, शिवाजी सर्कल नहर चौराह, रोटरी भवन, हिन्दू सेवा मण्डल होते हुए डिस्ट्रीक क्लब पहुंचेगी।

विजेताओं को नकद पुरस्कार
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द्र जैन ने बताया कि मैराथन में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर आने पर 8 हजार रुपए उपहार राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान के लिए 5 हजार, तृतीय स्थान के लिए 3 हजार तथा चौथे से नवम स्थान तक आने वाले धावक को एक हजार- एक हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए ईनामी राशि का प्रावधान रखा गया है। प्रथम स्थान पर 8 हजार रुपए, द्वितीय के लिए 5 हजार तथा तृतीय को 3 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। इसके अलावा चतुर्थ को एक हजार रुपए एवं पंचम स्थान पर आने वाली महिला को भी एक हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमवचंसपण्पदध्अवजमऋउंतंजीवदण्चीच पर ऑनलाइन पंजीयन 13 अप्रेल तक करवाना अनिवार्य होगा। उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि पहले पांच सौ प्रतिभागियों को टी-शर्ट दिए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी को भी बांगड़ स्टेडियम में 13 अप्रेल तक पंजीयन के लिए आवेदन दिया जा सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.