Breaking News
recent

अंकज्योतिष 16 अप्रैल 2019: आज बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें, कार्य सिद्ध होंगे

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कार्यालय में आपके सफाई से काम करने नजाकत से रहने के अधिकारी वर्ग भी कायल होगा। परिश्रम के कार्यों में सहयोग लेने देने की भावना रखते हुए काम करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में केले चढ़ाएं।

अंक 02- पढ़ाई के पुराने तरीकों में सुधआर करने की कोशिशों में सफल होंगे। निजी संबंधों में समरसता को बनाए रखने के लिए विचारों का आदान प्रदान अच्छे से करना होगा।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का कोई भी वस्त्र धारण करें।

अंक 03- मन न लगने के बावजुद भी रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं को अच्छे से संभलकर रखने का प्रयत्न करें। व्यसनों पर अत्यधिक धन खर्च से आर्थिक संकट बढ़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को गाय के दुध से बने व्यंजन का भोग लगाएं।

अंक 04- नुकसान के भय से कर्म करने में कोई कमी न रखें तो ठीक रहेगा। मानसिक स्थिति के ठीक न होने के कारण विद्यार्थियों को तैयार विषय पर दुबारा से मेहनत करना होगी।
अनुकूलता के लिए- अनावष्यक हास्यविनोद से बचें।

अंक 05- अगर अतिरिक्त काम के रुप में जमीनों के व्यवसाय से जुड़ते हैं तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। अतिरिक्त कामकाज में प्रगति का मुल्यांकन करने की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 06- सामाजिक जीवन में आपके द्वारा सबको साथ में लेकर चलने के गुण से विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में कामयाब होंगे। लंबे निवेश की शुरुआत करने से बचने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 07- बच्चों से मिले सहयोग के कारण एक साथ आई जिम्मेदारियों को बखुबी निभा पाएंगे व बोझ भी कम होगा। जनहित को समझने के लिए सेवक की तरह व्यवहार करना होगा।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में पसंद की वस्तु वितरित करें।

अंक 08- आपकी वचन बद्धता व कार्य कुशलता के कारण आपके करीबी मित्र भी अनुसरण करने के लिए मजबुर होंगे। स्वस्थ वाणी व विचारों को हमेशा के लिए अमल में लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।

अंक 09- पहले से खराब व्यक्तित्व को सुधारने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन के साथ-साथ लोकहित के कार्यों में भी सहयोग देना होगा। अहं की भावना त्याग कर स्वयं पहल करें।
अनुकूलता के लिए- अनावष्यक रूप से सलाह देने से बचकर रहें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.