अन्न, भूमि एवं किसान से संसार का जीवन चक्र चलता है - पद्मश्री हुकम चंद पाटीदार
-182 वां झालावाड़ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
झालावाड. पर्यटन विकास समिति एवं चन्द्रावती प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गढ़ पार्क में झालावाड़ का 182वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री हुकमचन्द पाटीदार ने कहा कि संसार के जीवन चक्र को संचालित करने के लिए अन्न, भूमि एवं किसान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने समारोह में सम्मानित प्रतिभाओं एवं बुजुर्गों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति, संस्कार एवं इतिहास को जीवन्त रूप देते हैं। उन्होंने जैविक कृषि पर जोर देते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी को शुद्ध अन्न व जल मिलना चाहिए जिससे देश के विकास के लिए हमारे नौनिहाल अधिक उर्जा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अम्बालाल सेन ने की। उन्होने कहा कि यह आयोजन झालावाड़ की संस्कृति एवं इतिहास का गौरव गान है। ऐसे समारोह से खुशनुमा वातावरण तैयार होता है तथा हमारी प्रतिभाओं के सम्मान से आने वाली पीढ़ी को श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामस्वरूप मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रंगलाल मीणा, प्रारम्भिक पुरूषोत्तम माहेश्वरी, ब्रह्माकुमारी मीना, मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुषमा पाण्डे व इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करतार सिंह रहे। समिति के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने स्वागत, संयोजक ओम पाठक ने संचालन व सचिव जितेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
-यह भी हुए काय्र्रकम
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं इतिहासकार ललित शर्मा ने झालावाड़ की स्थापना के इतिहास पर पत्र वाचन किया। इस अवसर पर उनकी पुस्तक 'झाला जालिम सिंह ऑफ झालावाड़ का विमोचन भी किया गया। उपाध्यक्ष अलीम बेग ने भी पत्रवाचन किया। समारोह में बेटा-बेटी को समानता प्रदान करने का संदेश देते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से नुक्कड़ नाटक, बालिका उसवा अलीम व महिला शिक्षण विहार की छात्राओं ने नृत्य, पिंकी जोशी ने व डॉ. सुरेश पाण्डे ने गीत प्रस्तुत किया। प्रारम्भ में कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल कश्यप, उपाध्यक्ष भगवती प्रकाश मेहर, सदस्य विनोद खरनीवाल तथा गौतम समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।
-समारोह में इन प्रतिभाओं को नवाजा
समारोह में श्रीसदगुरू सेवा संस्थान के ट्रस्टी मनोज शर्मा को 'झालावाड़ गौरव सम्मानÓ से नवाजा गया। इस अवसर पर बुर्जुग रामनारायण सेन, बंशीधर जोशी, किशन चन्द सेन, रईसा बेगम व कैलाश चन्द जोशी को बुजुर्ग सम्मान दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें जेल प्रशासन सुधार के क्षेत्र में उप अधीक्षक जेल राजपाल सिंह, महिला शिक्षण विहार की छात्राओं को अवैतनिक अंग्रेजी की शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में स्वाती चौधरी, मानसिक विमंदित खेलों को प्रोत्साहित करने एवं गत माह दुबई में आयोजित विशेष ओलम्पिक खेलों में टीम प्रभारी बनने पर राम जी चन्द्रवाल, महिला स्वास्थ्य उत्थान के क्षेत्र में अमिता अथर पंवार, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में फूलचन्द वर्मा, महिला रोजगार सृजन के क्षेत्र में सीमा कुशवाहा, शिक्षण के क्षेत्र में चाणक्य एज्यूकेशन ग्रुप के निदेशक अनन्त शर्मा, पॉवर लिफ्टिंग में स्ट्रांग लेडी ऑफ राजस्थान एवं राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता दीपिका राजावत, चिकित्सा के क्षेत्र में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल गुप्ता, स्काउट जम्बूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आदित्य प्रताप सिंह, समाज सेवा में सत्यनारायण सुमन तथा गढ़ पार्क सेवा समिति के अध्यक्ष रईस पठान को सम्मानित किया गया।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़.)





No comments:
Post a Comment