Breaking News
recent

लगातार चौथी बार अबूधाबी में लगी भारतीय की 18.65 करोड़ की लॉटरी, फोन पर मिली सूचना

नई दिल्ली। आज के समय में लॉटरी लगना काफी बड़ी बात है। लॉटरी का नाम सुनते ही सभी लोग खुश हो जाते हैं क्योंकि आज के समय में किसी की भी लॉटरी लगना काफी मुश्किल है। वहीं, लोगों का मानना है कि लॉटरी सिर्फ किस्मत वाले लोगों की ही लगती है। दरअसल भारतीय मूल के एक शख्स ने संयुक्त अरब अमीरात में लॉटरी की एक टिकट खरीदा था और अब वह रातो-रात करोड़पति बन गया है।


मीडिया ने दी जानकारी

आपको बता दें कि भारतीय मूल के रविंद्र भुल्लर की अबू धाबी में 27 लाख डॉलर (करीब 18.65 करोड़ रुपए) की लॉटरी निकली है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब लकी ड्रॉ की घोषणा की गई तो उसमें रविंद्र भुल्लर को करोड़ो रुपए की लॉटरी लगी। इसकी सूचना जब उनको दी गई तो वह खुशी से झूम उठे।


बुधवार को हुई थी घोषणा

यह ड्रॉ बुधवार को अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया था, लेकिन जब इस लॉटरी की घोषणा की गई तो भुल्लर उस समय मुंबई में थे, जिस कारण से उनको इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। आयोजकों ने जब भुल्लर की बेटी से संपर्क किया तो बताया गया कि उनके पिता मुंबई में हैं और उनसे एक हफ्ते बाद बात हो पाएगी।


खरीद सकते हैं टिकट

इसके साथ ही आपको बता दें कि बिग टिकट अबूधाबी लॉटरी में लगातार चौथी बार भारतीय का नंबर निकला है। इससे पहले भी यहां तीन भारतीयों को करोड़ों की लॉटरी लग चुकी है। अगर आप भी इस लॉटरी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप भी टिकट खरीद सकते हैं। भुल्लर की 18.65 करोड़ रुपए की लॉटरी निकलने से सभी लोग खुश हैं।


लॉटरी ने कमाए करोड़ों

प्रशान्त पंडरथिल भी अबू धाबी में लॉटरी जीच चुके हैं। उन्होंने भी लॉटरी में करोड़ों रुपए कमाए हैं। इन्होंने 'बिग टिकट' ऑनलाइन खरीदा था। ‘बिग टिकट’ अबू धाबी में नकद पुरस्कार और लक्जरी कारों के लिए सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय से चल रही मासिक लॉटरी है। इसमें कोई भी टिकट खरीद सकता है। इससे पहले फरवरी महीने में भी अबू धाबी में भारतीय मूल के एक व्यक्ति लॉटरी में एक करोड़ दिरहम (यानी 19.45 करोड़ रुपए) जीते थे।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.