Breaking News
recent

अंकज्योतिष 19 अप्रैल 2019: गलत संगत से बचें, धन का नुकसान झेलना पड़ सकता है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- नौकरी के साथ मित्रवत व्यवहार रखने की जरुरत पर बल देते हुए कार्य करना होगा। मानसिक द्वंद की स्थिति में मजदूर तबके को एकदम से आक्रोष में नहीं आना चाहिए।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

अंक 02- परीक्षाओं की तैयारी के बीच में विद्यार्थी वर्ग का टूटा मनोबल वापस लोट आएगा। लोक कल्याण के कार्यों में सुपात्र का चयन नहीं कर पाने से मन दुखी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मोन रहें।

अंक 03- आपकी भावी योजनाओं में दूसरों के अनावश्यक हस्तक्षेप बढ़ने से मन में बैचेनी रहेगी। सहयोगियों के साथ दोस्ताना संबंध बनाने की भावना पर जोर देते हुए कार्य करना होंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर धार्मिक पुस्तक पढ़ें।

अंक 04- जमीनों के काम में बहुत दिनों से रुका पैसा वापस आने से मन प्रसन्न रहेगा व दूसरे प्रोजेक्ट पर काम की सोच सकेंगे। गलत संगत के कारण धन का अपव्यय हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश मंदिर में पचरंगी धागा चढ़ाएं।

अंक 05- परिवार में हो रहे आत्यधिक खर्च के बावजुद भी लोकलाज के भय से कोई सख्त कदम नहीं उठा पाएंगे। नियमित दिनचर्या से उबकर थोड़ा सा परिवर्तन करना स्वहित में रहेगा।
अनुकूलता के लिए- जल के अपव्यय से बचकर रहें।

अंक 06- बिना संपूर्ण ज्ञान के अपने हितैषी कोई महत्वपूर्ण विष्य पर सलाह देने से बचें। बुजुर्गों से मिली नसीहत को वर्तमान परिपेश्र्य में ढ़ालते हुए अमल में लाना जरुरी होगा।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के अनाज का दान करें।

अंक 07- परोपकाल के कार्यों के लिए रखा पैसा दूसरी जरुरतों में खर्च होने से मन दुखी रहेगा। भरपुर आराम के बाद भी मन में बैचेनी रहेगी व पुरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने वस्त्र का त्याग करें।

अंक 08- किसी नये काम की शुरुआत में तेजी लाने के लिए अपने से कनिष्ठ सहयोगियों से काम लेने के लिए आक्रमकता दिखानी होगी। रूख में कट्टरता का भाव कम करना होगा।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक को भोजन कराएं।

अंक 09- रिश्तेदारी में खुशियों का माहौल रहेगा व किसी बड़े आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मानसिक व शारीरिक रूप से स्वयं तो बेहद अच्छा महसुस करेंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री(सीधा) दान में दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.