Breaking News
recent

आबू पर्बत व जयपुर में चमकाएं प्रतिभा, प्रत्येक खेल में 20-20 खिलाडिय़ों का होगा चयन

चूरू.

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर की ओर से 61वां खेल प्रशिक्षण शिविर आबू पर्वत एवं जयपुर में 18 व 21 मई 2019 से प्रारम्भ होगा। राज्य स्तर पर प्रत्येक खेल के लिए 20-20 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। चयन खेल में उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा ने बताया की आबू पर्वत में 18 मई से सात जून तक हैण्डबॉल, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, में बालक व बालिका तथा क्रिकेट में बालक वर्ग में आयोजित होगा। इसी तरह जयपुर में 21 मई से 10 जून तक तीरन्दाजी (जगतपुरा), खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन बास्केटबॉल, साईक्लिंग, शूटिगं (जगतपुरा), एवं घुड़सवारी (आर.पी.ए.) बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जाएगी।

 

इच्छुक प्रतिभावान खिलाड़ी अपना आवेदन फार्म छह अप्रेल 2019 तक जिला स्टेडियम कार्यालय चूरू में जमा करवा सकते हैं। खिलाडियों की आयु सीमा 31 जून 2019 तक 14 एवं 17 वर्ष से कम होनी चाहिए। खिलाडियों को आयु प्रमाण-पत्र, स्कूल का प्रमाण-पत्र या सरपंच द्वारा जारी प्रमाण-पत्र साथ में लगाना अनिवार्य है। राज्य स्तर पर पदक प्राप्त या भाग लिए खिलाडिय़ों, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपने प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति फार्म के साथ संलग्न कर आवेदन कर सकते हैं। शिविर हेतु चयनित खिलाडिय़ों को भोजन, आवास एवं यात्रा भात्ता राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर की ओर से दिया जाएगा। खिलाड़ी शिविर के लिए आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

कस्बे की छात्राओं ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक


राजलदेसर. बीकानेर जिले के गांव जसरासर में सोमवार को शहीद हेतराम की प्रथम शहादत पर आयोजित रन फॉर शहादत एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कस्बे की तीन छात्राओं ने पदक प्राप्त किए।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुधीर सहारण ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत आयोजित 1600 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजलदेसर की राजकीय बालिका उमावि की छात्राओं ने भाग लिया। सहारण ने बताया कि छात्रा टीना प्रजापत ने 1600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 21सौ रुपए, 200 मीटर दौड़ में अंजू रॉयल ने रजत पदक व पांच सौ रुपए तथा 1600 मीटर दौड़ में मोनिका प्रजापत ने कांस्य पदक व पांच सौ रुपए की नगद राशि हासिल की। प्रधानाचार्य सुमन थाकन ने विजेता छात्राओं का अभिनन्दन किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.