ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- माता-पिता के अनुभवों का लाभ लेकर व्यापार करना अपने हित में रहेगा। अत्यधिक व्यस्तताओं के बावजुद भी कुछ समय निकालकर धार्मिक सत्संग का लाभ उठा पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचें।
अंक 02- भूमि-भवन के रुके कार्यों में ओर इंतजार करना पड़ सकता है। मेहनत के कामों में एकाग्रता को बनाए रखना मुश्किल भरा साबित होगा। बच्चों के प्रति जवाबदेह बनना होगा।
अनुकूलता के लिए- घर में कुलदेवी का विधिवत पूजन करें।
अंक 03- अचानक से मिले धन के कारण मध्यमार्ग के रास्ते को पूर्ण रुप से अपनाने का निर्णय आगे के लिए मुसिबत बन जाएगा। नये काम में अनुभव की कमी दूर होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 04- पुराने समय में की गई आर्थिक मदद वर्तमान में आए ऋणत्व के संकट से उभारने में रामबाण का काम करेगी। अपने से वरिष्ठ व्यक्ति को पुरा सम्मान देने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल शिव पार्वती के दर्शन करें।
अंक 05- पहले के बनिस्बत गृह कलह में काफी हद तक कमी आ जाएगी व समरसता का भाव भी बढ़ेगा। स्वतंत्र विचारों के कारण करीबी रिश्तों में जिम्मेदारी अपने उपर आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्चे नारियल चढ़ाएं।
अंक 06- भौतिक सुख-सुविधा हासिल करने के लिए अत्यधिक धन खर्च करने के बावजुद नतीजे संषय भरे रहेंगे। कार्यालय के अधुरे पड़े कामकाज में पहले जैसी गति नहीं ला पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार के समीप दीपक लगाएं।
अंक 07- व्यापारिक योजनाओं को पुरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत के साथ-साथ थोड़ी सी उंगली टेढ़ी करना पड़ सकती है। भाग्य की प्रबलता से शिक्षण कार्यों में निश्चिंतता बनेगी।
अनुकूलता के लिए- मौन रहकर भोजन ग्रहण करें।
अंक 08- नये काम की शुरुआत में जिन सौदों को नुकसान में समझकर छोड़ चुके थे उसमें फायदे की स्थिति नजर आने लगेगी। पारिवारिक मित्रों के भरोसे घरेलु कार्य करने से बचें।
अनुकूलता के लिए- सायंकाल में श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।
अंक 09- अल्प समय के लिए दिए पैसों में भी कर्जदार आपके भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे। अतः संभलकर लेनदेन करें। धार्मिक प्रयोजन में चुक से मन में संषय की स्थिति रहेगी।
अनुकूलता के लिए- शहद मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।





No comments:
Post a Comment