Breaking News
recent

स्थानीय जेवराती मांग बढ़ने से सोना 200 रुपए चमका, चांदी में 30 रुपए की कमजोरी

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही तेजी और स्थानीय जेवराती मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 200 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 30 रुपए टूटकर 38,570 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। आपको बता दें कि शनिवार को सोना 20 रुपए सस्ता हुआ था। वहीं चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली थी।

यह भी पढेंः- चुनाव के बीच IBC की फॉरेंसिक ऑडिट में हुआ एक लाख करोड़ रुपए के घोटाले उजागर

विदेशी बाजार में सोना आैर चांदी
विदेशों में ईस्टर के अवकाश के बाद बाजार खुलने पर कारोबार में तेजी आर्इ और पिछले कारोबारी सत्र में लगभग चार महीने के निचले स्तर को छूने वाला सोना हाजिर 3.80 डॉलर चमककर 1,279.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमरीका सोना वायदा 4.80 डॉलर की बढ़त में 1,277.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने और अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया है। इससे सोने की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर की मजबूती के साथ 15.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गर्इ।

यह भी पढेंः- Jet Airways को जीवनदान दे सकती है एअर इंडिया, महाराजा को अंतरराष्ट्रीय व घरेलू रूटों पर होगा फायदा

सोना 200 रुपए चमका
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह गत 11 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। सोने के विपरीत चांदी की जेवराती मांग कमजोर रही। इससे चांदी हाजिर 30 रुपए फिसलकर 38,570 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सफेद धातु की औद्योगिक मांग हालांकि मजबूत रहने से चांदी वायदा 295 रुपए की छलांग लगाकर 37,525 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

यह भी पढ़ेंः- अपनी शादी में विदेशियों को बुलाकर करें अच्छी कमाई, जानिए कैसे?

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,570
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,525
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.