Breaking News
recent

जन एजेंडा बैठक 2019: विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिले के विकास के मुददों पर दिए सुझाव

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के जन एजेंडा को लेकर सोमवार को वरिष्ठ नागरिक मंच भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर क्षेत्र के विकास के मुद्दे एवं सुझाव दिए।

 

पत्रिका की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर जन एजेंडा 2019 की बैठक हुई। इसमें जनता की राय व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र की प्राथमिकता तय की। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर क्षेत्र के विकास के मुद्दे एवं सुझाव दिए। साथ ही तय किया गया कि क्षेत्र में चुनावों के दौरान नेता के वोट मांगने आने पर इन विषयों पर उनकी कार्ययोजना पूछी जाएगी। इसमें जिले के विकास के मुदृों पर चर्चा की गई तथा विकास पर सुझाव दिए गए।

 

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
रेल मेमू कोच फैक्ट्री, जिले को हवाई सेवा से जोड़ना, जिले व शहर की सड़क की व्यवस्था, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के मुद्दों पर चर्चा हुई तथा इस पर सुझाव हुए। वहीं आमजन ने चुनावों के दौरान नेताओं के वोट मांगने आने पर इन विषयों पर उनकी कार्ययोजना पूछने की बात कही गई।


ये मौजूद रहे

मंजू पोखरना, अपर्णा श्यामसुखा, उम्मेदसिंह राठौड़, नेहा चौरड़िया, कुणाल ओझा, मदन खटोड़, पुष्पा मेहता, अर्चना सोनी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.