Breaking News
recent

2019 वर्ल्ड कप को लेकर हुई सटीक भविष्यवाणी, टीम इंडिया नहीं बन पाएगी विश्व चैंपियन

नई दिल्ली। 30 मई से शुरु हो रहे ICC क्रिकेट वर्ल्ड के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को तगड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 2011 और 2015 वर्ल्ड कप की सटीक भविष्यवाणी करने वाले मशहूर ज्‍योतिषी ग्रीनस्‍टोन लोबो ने 2019 विश्व कप को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी है।

2019 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया!

ज्‍योतिषी ग्रीनस्‍टोन लोबो की भविष्यवाणी के मुताबिक, भारतीय टीम 2019 का वर्ल्ड नहीं जीत पाएगी और इसकी वजह टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। ग्रीनस्टोन लोबो का मानना है कि विराट कोहली जिस वर्ष में जन्मे हैं, उसकी वजह से टीम इंडिया विश्व चैंपियन नहीं बन पाएगी। भारतीय टीम को खाली हाथ ही इंग्लैंड से लौटना पड़ सकता है।

कोहली का बर्थ ईयर डाल रहा है अड़ंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीनस्‍टोन लोबो ने कहा, 'इस साल भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्‍ड कप नहीं जीतेगी क्योंकी विराट कोहली के जन्म का वर्ष अड़चने पैदा कर रहा है, विराट का जन्म साल 1986 या 1987 में होना चाहिए था, जबकि उनका जन्‍म 1988 में हुआ है। अगर धोनी उनकी टीम में नहीं होते तो वो वर्ल्‍ड कप जीत जाते, धोनी पर हमेशा किस्‍मत मेहरबान रही है लेकिन अभी उनका वक्‍त नहीं चल रहा।'

टीम इंडिया के लिए शुभ नहीं है कोहली-शास्त्री की जोड़ी!

ग्रीनस्‍टोन लोबो की भविष्यवाणी के बाद तो एक ही निष्कर्ष सामने आता है कि टीम इंडिया को अगर विश्व चैंपियन बनना है तो कप्तान को बदलना पड़ेगा। लोबो का कहना है कि टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री का होरोस्‍कॉप भी वर्ल्‍ड कप जीताने वाला नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'रवि शास्‍त्री के नक्षत्र अच्‍छे हैं, लेकिन उनकी कोचिंग वाली टीम वर्ल्‍ड कप विजेता नहीं बन सकती क्‍योंकि उनका सर्वश्रेष्‍ठ काम हो चुका है।

आपको बता दें कि 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप का आगाज होगा और इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.