नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी ई-रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने पिछले साल ही फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण 16 अरब डॉलर में पूरा किया था। अब इस दिग्गज केंपनी ने कहा है कि वित्त वर्ष 19 में के दौरान में फ्लिपकार्ट के नेट इकनम का सिलसिला वित्त वर्ष 2020 में भी देखने को मिलेगा। वॉलमार्ट ने अपने वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट में कहा है, "वित्त वर्ष 2019 के तीसरी तिमाही के नतीजों को हमने समेकित करना शुरू कर दिया है। 2019 में मौजूदा नतीजों में गिरावट आई है और यह वित्त वर्ष 2020 में भी जारी रहेगा।"
कंपनी की ग्रोथ रेट 3 फीसदी ही रही
गौरतलब है कि जेफ बेजोस की अमेजन को सीधे तौर पर चुनौती देने वाली वॉलमार्ट वित्त वर्ष 2019 में करीब 514 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। इसके पहले वित्तीय वर्ष में इस कंपनी ने 500 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। हालांकि, करीब 14 अरब डॉलर के मुनाफ के बावजूद भी पिछले वित्त वर्ष के तुलना में ग्रोथ रेट रही है। वित्त वर्ष 19 में ग्रोथ रेट 3 फीसदी ही रहा।
पिछले साल ही वॉलमार्ट ने फ्लिकार्ट का किया था अधिग्रहण
वित्त वर्ष 2019 के लिए वॉलमार्ट की प्रभावी आयकर दर 37.4 फीसदी जो कि इसके पहले वित्त वर्ष में यह 30.4 फीसदी रही। वॉलमार्ट के कुल डेट 11.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पिछले साल अगस्त माह में ही वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट ने 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट के 81 फीसदी शेयर्स खरीदे थे। उस वक्त फ्लिपकार्ट की कुल वर्ष 24.1 अरब डॉलर था।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।





No comments:
Post a Comment