Breaking News
recent

मानहानि केस: राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, पटना कोर्ट ने 20 मई को हाजिर होने का आदेश दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सुशील मोदी की ओर से मानहानि केस में पटना कोर्ट ने राहुल गांधी नोटिस जारी किया है। पटना सिटी कोर्ट ने राहुल गांधी को 20 मई तक हाजिर होने को कहा है। राहुल गांधी द्वारा सभी मोदी चोर हैं कहने पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले पर कोर्ट ने राहुल गांधी को समन भेजा है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी Exclusive: बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा, कृषि समस्याओं और भ्रष्टाचार से निपटने का बताया प्लान

 

13 अप्रैल को राहुल गांधी ने दिया था बयान

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को एक विवादित बयान दिया था। कर्नाटक की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि सभी मोदी चोर हैं, इस बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया था। मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है वह एक तरह से क्राइम है और उससे लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी Exclusive: आज आर्थिक आपातकाल की स्थिति में है हिन्दुस्तान, 'न्याय' से बदलेंगे हालात

चौकीदार चोर है बयान पर राहुल ने जताया खेद

बता दें कि चुनावी माहौल में राहुल गांधी लगातार बयानबाजी कर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों पीएम मोदी को लेकर चौकीदार चोर है वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। राहुल गांधी ने खेद जताते हुए कहा था कि चुनावी माहौल में दिया गया बयान है। कोर्ट ने ऐसा नहीं कहा है। दरअसल राहुल गांधी ने कहा था कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि चौकीदार चोर है। जिसपर भाजपा सांसद मनीक्षा लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.