Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ से टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आम चुनाव 2019 व कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का एलान एक के बाद एक सूची में करती जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात को कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 20 व ओडिशा विधानसभा के लिए 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। नई सूची में झारखंड की 3, गुजरात की 4, ओडिशा व कर्नाटक की 2-2, पंजाब की 6, हिमाचल प्रदेश व दादर और नागर हवेली की 1-1 सीट शामिल है। इस सूची में पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को कांग्रेस ने चंडीगढ़ से मैदान में उतारा है, तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को रांची से टिकट दिया है।

सियासत की विरासत: चुनाव मैदान में उतरे CM के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व CM के बेटे दुष्यंत सिंह

अबतक 315 प्रत्याशियों का एलान

बता दें कि कांग्रेस ने अबतक लोकसभा के लिए 315 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पहली सूची में 15 नाम (यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम), दूसरी सूची में 21 सीटें (16 उत्तर प्रदेश और पांच महाराष्ट्र), तीसरी सूची में 18 सीटें (असम के 5, मेघालय के 2, यूपी, नगालैंड और सिक्किम के 1-1, तेलंगाना के 8 उम्मीदवार), चौथी सूची में 27 (अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 5, केरल की 12, यूपी की 7 और अंडमान निकोबार की 1 सीट), पांचवीं सूची में 56 (आंध्र प्रदेश से 22, असम से 5, ओडिशा से 6, तेलंगाना से 8, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 11 और लक्ष्यद्वीप से 1), छठी सूची में 9 (केरल से 2 और महाराष्ट्र से 7), सातवीं सूची में 35 (छत्तीसगढ़ से 4, महाराष्ट्र से 5, तेलंगाना से 1, उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, त्रिपुरा से 2, जम्मू-कश्मीर से 3, ओडिशा से 2 और पुड्डुचेरी से 1), आठवीं सूची में 38 (कर्नाटक से 18, मध्यप्रदेश से 9, महाराष्ट्र से 1, मणिपुर से 2, उत्तराखंड से 5, और उत्तर प्रदेश से 3), नौवीं सूची में 10 (बिहार से 3, जम्मू-कश्मीर से 1, कर्नाटक से 1, महाराष्ट्र से 4 , तमिलनाडु से 1), दसवीं सूची में 26 (महाराष्ट् से 1 और पश्चिम बंगाल से 25), 11वीं सूची में 31 (राजस्थान से 19, गुजरात से 6 और उत्तर प्रदेश से 6), 12वीं सूची में 9 (राजस्थान से 6, महाराष्ट्र से 2 और गुजरात से 1) और अब 13वीं सूची में 20 ( झारखंड से 3, गुजरात से 4, ओडिशा व कर्नाटक से 2-2, पंजाब से 6, हिमाचल प्रदेश व दादर और नागर हवेली से 1-1) उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.