Breaking News
recent

पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब, दो गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
चित्तौडग़ढ़. जिले के निम्बाहेड़ा के बडोली घाटा रोड स्थित गांव करथाना में मंगलवार देर रात्रि आबकारी पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया।
आबकारी थाना प्रभारी दिनेश सुखवाल ने बताया कि एक ठेकेदार की दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध बरामद कर जुगल किशोर खटीक निवासी केशवनगर निम्बाहेड़ा व विदेश सालवी निवासी मनासा तहसील (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 753 पेटी देशी शराब व 36 144 पव्वे व बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए हैं।
आबकारी थाना प्रभारी दिनेश सुखवाल ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी भारत भूषण चौहान के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात्रि करथाना गांव में गत वर्ष की लाइसेंस वाली दुकान में पुलिस ने दबिश दी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि देशी शराब 31 मार्च से पहले बेची जाना जरूरी होती है। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखवाल ने बताया कि जांच में पता लगाया जाएगा कि इस दुकान में शराब का भारी मात्रा में स्टॉक कहां सेेे और कैसे आया व गत वर्ष के इस लाइसेंसधारी ने विभाग से गत तीन महीनों में कितनी मात्रा में शराब खरीदी और कितनी शराब बेची, इसकी भी जांच की जाएगी।
चुनाव के साथ ही सक्रिय है शराब तस्कर
लोकसभा चुनाव शुरु होने के साथ ही शराब तस्कर भी सक्रिय हो गए है। शराब तस्करों को रोकने के लिए जिल आबकारी विभाग द्वारा भी विशेष अभियान चलाए जा रहे है। सहायक आबकारी अधिकारी राणाप्रताप सिंह व पोमाराम रोहिन ने बताया कि अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकार कार्रवाई की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.