Breaking News
recent

कांग्रेस ने जारी की 20 उम्‍मीदवारों की नई सूची, शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्‍मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में 8 राज्यों के 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी नेे गांधीनगर सीट से भाजपा के चाणक्‍य अमित शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को टिकट दिया है। वहीं जामनगर सीट से हार्दिक पटेल की जगह मुरुभाई कंडोरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

नई सूची में सबसे ज्‍यादा प्रत्‍याशी पंजाब से

नई सूची में पंजाब से सबसे ज्‍यादा प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैंं। 20 में 6 प्रत्‍याशी पंजाब से हैं। इसके अलावा गुजरात के 4, झारखंड से 3, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्‍याशियों के नाम हैंं। विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोगसभा सीट से जबकि परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया।

ये हैं कांग्रेस के नए उम्‍मीदवार

गांधीनगर से डॉ. सीजी चावड़ा, अहमदाबाद पूर्व से गीता बेन पटेल, सुरेंद्रनगर से सोमभाई पटेल, जामनगर से मुरुभाई कंडूरीया, कांगड़ा से पवन काजल, रांची से सुबोधकांत सहाय, सिंहभूमि से गीता कोरा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, धारवाड़ से विनय कुलकर्णी, दावनगेरे से एचबी मंजप्पा, जाजपुर से मानस जेना, कटक से पंचानन कनुनगो, गुरदासपुर से सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, जालंधर से संतोख सिंह चौधरी, होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से प्रिनीत कौर, चंडीगढ़ से पवन कुमार बंसल, दादरा और नगर हवेली प्रभु रतन भाई टोकिया का नाम शामिल है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.