ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- बुजुर्गों से राय मश्वरा कर किये गए कार्य सफल होंगे। मंदी के दौर में व्यापार में बनाए गए संबंध सहारा देंगे। काम के स्वरूप में व्यापक बदलाव की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ का जल मिश्रित दुध से अभइषेक करें।
अंक 02- नौकरीपेशा व्यक्तियों को असमंजस्य की स्थिति होते हुए भी कामकाज में गति बनाकर रखना होगी। अचानक प्राप्त हुआ धन अनुभवहीनता के कारण अपने पास टीक नहीं पाएगा।
अनुकूलता के लिए- गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।
अंक 03- नये कामकाज में भागीरथी प्रयत्नों से भाग्योदय की स्थिति बनती है। वैराग्य का भाव प्रतिस्पर्धा की दौड़भाग से बाहर करा सकता है। मुकदमेंबाजी में कश्मकश बरकरार रहेगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र अर्पण करें।
अंक 04- वाद-विवाद में अनिर्णय की स्थिति होने से न्यायालय की शरण लेना पड़ सकती है। सहज विचार अपनाने की जरूरत रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में स्पष्टवादी सोच रखें।
अनुकूलता के लिए- कन्याओं को वस्त्र को दान में दें।
अंक 05- प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी शुरुआत होने से प्रसन्न रहेगा व आत्मबल में वृद्धि होगी। धर्म के पथ पर चलने के लिए अतिरिक्त प्रयत्नों की आवश्यकता महसूस होगी।
अनुकूलता के लिए- यथासंभव धार्मिक नियमों का पालन करें।
अंक 06- मित्रों व सहयोगियों से किसी भी प्रकार की उम्मीद रखे बगेर एकला चलो की नीति को अपनाना होगा। कार्यक्षेत्र में गोपनियता बनाए रखने के फायदे देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- देवी दुर्गा को पुष्प की माला अर्पित करें।
अंक 07- ऋणों का समय पर भुगतान न होने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। आज के दिन नये काम की शुरुआत को टालें। समझोते के प्रयत्नों पर जोर देना होगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के वस्त्र धारण कर कार्य करें।
अंक 08- किसी प्रिय वस्तु को खोना पड़ सकता है। भुमि-भवन में निवेश के लिए शुभ समय है। संतानपक्ष के साथ अपने संबंधों में समय के बदलाव को समझने की जरुरत है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई मक्का खिलाएं।
अंक 09- भविष्य में आने वाले उतार चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए कामकाज में दूरगामी फैसले लेने की जरुरत है। मन के विचलित रहने से निजी संबंधों पर गहरा असर होगा।
अनुकूलता के लिए- शनि मंदिर में बादाम का भोग लगाएं।





No comments:
Post a Comment