Breaking News
recent

मां भगवती की घट स्थापना पर भगवामय होगा शहर, 21 हजार वाहनों की निकलेगी रैली

सीकर.

हिन्दू नववर्ष 2076 का शुभारंभ 6 अप्रैल चैत्र प्रतिपदा के दिन से शुरू हो रहा है। नव संवत्सर में इस बार शनि को राजा का पद मिल रहा है। वहीं सूर्यदेव मंत्री पद पर होंगे। ऐसे में दो शत्रुओं की सत्ता के कारण पूरे देश में उठा पटक होने की संभावना है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुछ राशियों पर भी इनकी सत्ता का सीधा सीधा असर होगा। साथ ही ग्रहों के स्थान में परिवर्तन होगा, जिसका प्रभाव देश की राजनीति, जलवायु, कृषि और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा। वहीं विभिन्न राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव होगा। परम्पर विरोधी ग्रह शनि राजा और सूर्य मंत्री होंगे। इनके टकराव से वर्ष भर राजनीतिक उथल-पुथल और जलवायु का असंतुलन बना रह सकता है। सनातन धर्म पंचांग में संवत्सर का नाम परिधावी है। राजा और मंत्री के अलावा अन्य ग्रहों के कारण भी विभिन्न क्षेत्र प्रभावित होंगे।


मंदिरों में होगी विशेष पूजा
नव संवत्सर पर शनिवार को ***** संगठनों की ओर से 21 हजार दुपहिया वाहनों की रैली निकाली जाएगी। नव संत्वसर के स्वागत में शनिवार सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना और शंखनाद होगा। इसके लिए शहर के सभी चौराहों और प्रमुख रास्तों को भगवा फर्रियों से सजा दिया गया है। प्रमुख स्थानों पर रंगोली सजाई गई है। आयोजन समिति के स्वदेश शर्मा ने बताया कि वाहन रैली दोपहर दो बजे रामलीला मैदान से शुरू होकर कल्याणजी का मंदिर, घंटाघर, चांदपोल गेट, सालासर बस स्टैंड, गणेश मंदिर, बावड़ी गेट, तबेला बाजार, जाट बाजार, कल्याण सर्किल से बजरंग काटा, दो नंबर डिस्पेंसरी होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचेगी।


बरसे फागणियों रसधार आज
सीकर. सांस्कृतिक मंडल की ओर से नव संवत्सर के उपलक्ष्य में शनिवार को रामलीला मैदान में राजस्थानी गीत व नृत्य की सांस्कृतिक संध्या ‘बरसे फागणियों रसधार’ का आयोजन किया जाएगा। मंडल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सीमा मिश्रा प्रस्तुतियां देगी। इसके अलावा वीणा म्यूजिक, जयपुर के कलाकारों की ओर से होली के गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.