जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे से संबंधित जयपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर पिछले साल यात्रियों की संख्या में 21 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे में यह बढ़ोत्तरी 64 लाख यात्रियों की रही। कमाई के मामले में भी इस रेलवे ने एक साल में 12.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 643 करोड़ रुपए रुपए अधिक कमाए हैं।
वहीं मंडल ने 2017-18 की तुलना में सभी मदों में सकल आय के रूप में 60 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं। प्रदेश में हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान रेलवे ट्रैक बाधित होने से इस उत्तर पश्चिम रेलवे को करीब 5 करोड़ रुपए का नुकसान भी उठाना पड़ा। वर्ष 2017-18 में जयपुर मंडल के स्टेशनों से 6 करोड़ 17 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। इसके अगले साल 2018-19 में यात्रियों की संख्या 3.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 21 लाख बढ़कर 6 करोड़ 38 लाख तक पहुंच गई। पिछले साल मंडल ने यात्री किराये के तौर पर 7 करोड़ 50 लाख रुपए की आय अर्जित की। जो इससे पहले के साल 2017-18 के 7 करोड़ 50 लाख किराये की तुलना में 7.88 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी रही।
यहां भी कमाए इतने
उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल भाड़े के तौर पर 2017-18 की तुलना में 2018-19 में 17.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की। रेलवे ने पिछले साल 30 करोड़ 44 करोड़ रुपए इस मद में कमाए। जो इससे पहले वाले साल में 25 करोड़ 95 लाख रुपए आय अर्जित की थी। जयपुर मंडल ने इस मद में पिछले साल 4 करोड़ 99 लाख रुपए कमाए। जो इससे पहले साल की तुलना में 4.4 प्रतिशत कम रही। अन्य कोचिंग में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 4.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की।
राजस्थान में तेज गर्मी के बावजूद स्वाइन फ्लू सक्रिय, पूर्व सरपंच की मौत, MLA भी आया चपेट में
आठ दिन से 35 डिग्री के पार है तापमान, अप्रेल में जबरदस्त तपा रहा सूरज





No comments:
Post a Comment