Breaking News
recent

अंकज्योतिष 22 अप्रैल 2019: मजदूर वर्ग मेहनत के कार्यों में विशेष सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- भागदौड़ भरी जिंदगी में महत्वपूर्ण वस्तुओं को इधर उधर रखने के कारण पुरे समय परेशान रहेंगे। खान-पान में गरिष्ठ भोजन के बजाए शीतल भोजन को प्राथमिकता दें।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के अनाज का दान करें।

अंक 02- बच्चों के लिए शिक्षा से संबंधित कर्ज की प्रक्रिया समय पर पूर्ण होने से मन में निश्चिंतता का भाव रहेगा। धार्मिक आयोजन में मेहनत के बावजुद अनुभव की कमी महसुस होगी।
अनुकूलता के लिए- गं गगनाय नमः मंत्र का जप करें।

अंक 03- करीबी व्यक्ति के साथ जमीनी कामकाज में कागजात की सामान्य खानापूर्ति को अच्छे से करें तो ठीक रहेगा। उच्च शिक्षा में कार्यालय से संबंधीत रुके हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक सलाह देने से बचें।

अंक 04- विद्यार्थियों का पुरा समय मौजमस्ती व घुमने में व्यतित होगा। जनपक्ष का रूझान अपनी ओर दिखने लगेगा, जिससे सामाजिक कार्य करने मे आशा किरण दिखने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरु करें।

अंक 05- साझा कारोबार में सहयोगी के अस्वस्थ्य होने के कारण पुरी जवाबदारी अपने ऊपर आ सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में बातचीत को दिल पर लेने के परिणाम प्रतिकुल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का अपमान करने से बचें।

अंक 06- किसी समय में सीखा हुआ हुनर वर्तमान में स्वतंत्र कार्य करने में काफी सहायता प्रदान करेगा। चुनौतीपूर्ण समस्या मित्रों के द्वारा तालमेल बिठाने से सुलझाने में आसानी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- शिवजी पर पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं।

अंक 07- मजदूर वर्ग मेहनत के कार्यों में विशेष सावधानी रखें। पुरा समय घरेलु समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में बितेगा। अंर्तआत्मा की बात मानकर किये कार्य में सफल होंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करें।

अंक 08- वाहनों से नुकसान संभावित है व रखरखाव पर भी अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। युवाओं के लिए जोषपूर्ण कार्य के अवसर आएंगे। लेकिन होश गंवाकर कार्य न करें तो ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करें से बचें।

अंक 09- स्वास्थ्य में सतत गिरावट से मन की एकाग्रता भंग होने के साथ-साथ समस्या खड़ी हो सकती है। व्यक्तिगत संबंधों को मजबुती देने के प्रयासों में कुछ हद तक सफल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दुध का वितरण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.