Breaking News
recent

इस एक्ट्रेस ने मिनटों में ठुकराया 2 करोड़ की डील, वजह है बेहद दिलचस्प

तेलगू फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस Sai Pallavi इनदिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके पीछे की वजह है उनका करोड़ों का विज्ञापन करने से मना करना। खबरों की मानें तो साई ने 2 करोड़ रुपये का विज्ञापन करने से मना कर दिया। इसे मना करने के पीछे की वजह बेहद ही दिलचस्प है।

Sai Pallavi

रिपोर्ट्स की मानें तो साईं पल्लवी को एक फेस क्रीम का विज्ञापन करने का ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। दरअसल साईं को पिंपल्स की समस्या है और ऐसे में उन्हें लगा कि किसी फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करना ठीक नहीं है।

Sai Pallavi

वहीं पिछले दिनों साईं ने कॉस्मेटिक्स के बारे में अपनी नापसंद के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वहीं इसी के चलते उन्होंने कॉस्मेटिक उत्पादों के समर्थन नहीं करने का फैसला किया है। साई का मानना है कि कोई भी मेकअप के कारण अच्छा नहीं दिख सकता। साई इनदिनों Selvaraghavan की फिल्म NGK की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें वह फिल्म में वह सूर्या और राणा दग्गुबाती के साथ काम करती नजर आएंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.