अलवर. अलवर जिले के टपूकड़ा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र के हाइवे टोल बूथ के समीप एक पिकअप पलट गई, जिसमें 35 लोग घायल हो गए। समीपवर्ती गांव गुवालद थाना चोपानकी से मजदूरी पर फसलों की कटाई करने गढ़ी बोलनी हरियाणा गए करीब 35 श्रमिक फसल कटाई के बाद एक मालवाहक पिक अप से आ रहे थे, लौटते समय पिकअप पलटने से लगभग 35 जने घायल हो गए जिनमें 27 महिलाएं भी शामिल हैं ।
सोमवार शाम करीब 7 बजे हरियाणा के गढ़ी बोलनी क्षेत्र के बगथला गांव में फसलों की कटाई पर गए महिला पुरुष श्रमिक कटाई के बाद वापस ग्वालदा लौट रहे थे उन्होंने एक मालवाहक पिकअप को आते देख रोका तो उसने सभी सवारियों को बिठा लिया, घायलों ने बताया की तेज रफ्तार पिकअप बीरनवास बूढी बावल हाईवे पर टोल बूथ से बूढ़ी बावल की ओर लालपुर मोड़ के समीप अचानक पलट गई जिसमें लगभग 27 महिलाओं सहित करीब 35 जने दब गए । गाड़ी के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़ कर घायलों को गाड़ी से निकाला और विभिन्न साधनों द्वारा टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया। एक साथ इतने घायलों को देख अस्पताल स्टाफ़ के हाथ पांव फूल गए। डॉ विनोद विजय व डॉ विक्रम ने सहयोगियो सहित तुरन्त घायलों का उपचार शुरू कर दिया। मौके पर खुशखेड़ा पुलिस ने पहुंच मामले की जानकारी ली। कम चोटिल लोगों ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। चालक ने शराब पी रखी थी, एक बार पिकअप का टायर गड्ढे में फंसा फिर सभी सवारियां उतरी, इसके बाद फिर से पिकअप चालक ने तेज गति से पिकअप चलाई तो संतुलन बिगडऩे के कारण पिकअप पलट गई, जिससे सवारियां घायल हो गई।
ये हुए घायल
रतीराम पुत्र ईश्वर उम्र 62 वर्ष बाल्मिक निवासी ग्वालदम ,शब्बा पत्नी आसिफ जाति मेव उम्र 40 वर्ष, गीता पत्नी दीपक उम्र लगभग 25 वर्ष, मुबीना पत्नी शौकत, मिथिलेश पत्नी चिरंजी, बबली पत्नी रविंद्र मेघवाल, ताला पुत्र लल्लू राम मेघवाल, गुड्डी पत्नी पवन मेघवाल, नजराना पत्नी नफीस जाति मेव उम्र 35 वर्ष, सविता पुत्री संतु बाल्मिक, कविता पुत्री संतु बाल्मिक, मंजू पत्नी राजेंद्र बाल्मिक ,शीला पत्नी राजाराम बाल्मिक, आसिफा पत्नी मौसम मेघवाल, कश्मीरी पत्नी जमशेद, बाला पत्नी दीप चंद मेघवाल, विमला पत्नी बहादर, राजबाला पत्नी प्यारे लाल मेघवाल, ईश्वर पुत्र प्रभाती बाल्मिक, समीना पत्नी नसीर, जिलफ़ पुत्र जो हर उम्र 23 वर्ष, मुन्नी पत्नी रतिराम उम्र 60 वर्ष बाल्मिक, राजू पुत्र रोशन उम्र 25 वर्ष जाति भड़ भुजा, परमीना पत्नी आंसू उम्र 30 वर्ष, खुर्शीदन पत्नी मुबारक उम्र 28 वर्ष सहित कुछ अन्य को टपूकड़ा सीएचसी लाया गया जबकि समीना पत्नी नसीर, शारदा पत्नी पहलाद मेघवाल व पप्पी पत्नी ईश्वर मेघवाल को खुश खेड़ा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है डॉ विनोद विजय ने बताया कि 13 गंभीर घायलों को अलवर रैफर किया जा रहा है जिसके लिए 108 को बुलवाया गया है,अन्य मरीजों का इलाज जारी है।





No comments:
Post a Comment