Breaking News
recent

बीजेपी में शामिल होने वाले सनी देओल के पास है 350 करोड़ की संपत्ति, विदेशों में भी खरीद रखा है घर

नई दिल्ली। पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनि के बाद सनी देओल ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल राजनीति की पिच पर अपनी पारी खेलने जा रहे है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वो पंजाब के गुरुदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। फिल्म अभिनेता सनी देओल केवल फिल्मों में ही हिट नहीं रहे हैं, दौलत के मामले भी सनी ने कई बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ रखा है। आइए जानते हैं कितने दौलत के मालिक है सनी देओल।

350 करोड़ के मालिक है सनी

नेटवर्दियर की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं । सनी की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं । उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम 'विजेता फिल्म्स' है। आपको बता दें सनी देओल फिलहाल एक फिल्म का 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं ।

यहां से भी होती है कमाई

फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस के अलावा सनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। सनी एक एंडोर्समेंट का 2 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। सनी कई बड़े ब्रांड्स को भी एंडोर्स कर चुके हैं।

भारत के आलवा विदेशों में भी है संपत्ति

प्रॉपर्टी की बात करें तो सनी देओल के पास पास मुंबई के जुहू इलाके में शानदार बंगला है। इसके अलावा पंजाब में सनी का पैतृक घर और कई बीघा खेत हैं । साथ ही यूके में भी उनका शानदार घर है ।

ऑडी, पार्शे समेत कई गाड़ियों के मालिक

सनी देओल लग्जरी गाड़ियो के भी शौकीन है। उनके पास पोर्शे, ऑड़ी और रेंज रोवर समेत कई लग्जरी गाड़ियां भी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.