Breaking News
recent

पहली बार 39 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 87 अंकों की बढ़त

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ बड़ोदा के शेयरों में उछाल से आज शेयर बाजार पहली बार 39000 अंकों को पार कर गया। सेंसेक्स 332 अंकों की बढ़त के साथ 39005 अकों के कारोबारी स्तर को छू रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 87 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स के शयरों में करीब 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं बैंक ऑफ बड़ोदा के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त दिखाई दे रही है।

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही हैै। सेंसेक्स मौजूदा समय में 335.67 अंकों की बढ़त के साथ 39008 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। एेसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 39000 अंकों के स्तर को छुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 87 अंकों की बढ़त के साथ 11,710.95 अंकों पर कारोबार कर रहा हैै। बीएसई स्मॉलकैप में 137.66 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बीएसई मिडकैप 112.99 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में तेजी
टाटा मोटर्स की कारों की कीमतों में आज से इजाफा हो गया है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। जिसका असर पूरे ऑटो सेक्टर में देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में ऑटो सेक्टर 230.57 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग सेक्टर में भी तेजर देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 192.18 और बैंक निफ्टी 145.80 अंकों की बढ़त के साथ है। कैपिटल गुड्स 314.65, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 294.15, आईटी 158.21 और मेटल सेक्टर में 301.19 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। ऑयल सेक्टर में 50.42 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।

टाटा और बीओबी के शेयरों में तेजी
आज शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयरों में 5.60 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं विलय प्रभावी होने से आज बैंक ऑफ बड़ोदा के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वेदांता के शेयर 4.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं गेल के शेयर्स 2.89फीसदी बढ़े हुए हैं। वहीं आईओसी के शेयरों में 2.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। ओएनसीजी और कोल इंडिया के शेयर क्रमश: 1.69 और 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.