कोटा. रामगंजमंडी. त्योहार हो या कोई खुशी जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हो जाते हैं उसमें चार चांद लग जाते हैं, कुछ ऐसी ही स्थिति लोकतंत्र के महापर्व पर सुकेत में नजर आई। परिवार की चार पीढिय़ों ने एक साथ मतदान किया। आजाद भारत के हर चुनाव में मतदान करने वाली सुकेत निवासी अजिजा बैगम 91 साल की हैं। वे अपनी नातिन की बेटी के साथ सोमवार को आधा किमी पैदल चलकर पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंची। वोट डालने के बाद बाहर लोगों को मतदान की स्याही दिखाकर जागरूकता का संदेश दिया।
BIG Breaking: शराब पीकर मतदान करवाने पहुंचा पोलिंग ऑफिसर, मतदाता भड़के, रिटर्निंग अधिकारी ने किया निलंबित
अजीजा आसपास के गांवों में सबसे उम्र-दराज महिला है। इनके जागरूक होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें यह जानकारी है कि आज लोकतंत्र का महापर्व है। वह अपनी चौथी पीढ़ी के साथ आधा किमी दूर बूथ संख्या 164 पर वोट डालने आईं। उन्होंने कहा, वोट देना जरूरी है, सशक्त भारत का निर्माण हमसभी को मिलकर करना है। पढ़े-लिखे कई लोग वोट देने के लिए भले ही घरों से न निकले लेकिन कस्बे की इस जागरूक महिला हर चुनाव में वोट देतीं हैं।
Lok Sabha Election 2019 Live Update: कोटा-बूंदी में सुबह 11 बजे तक 26.15 % से अधिक मतदान
चुनाव तरीके में आया बदलाव
अजीजा बैगम कहती हैं कि अब चुनाव का तरीका बदल गया है। पहले लाउड स्पीकर व झंडा-बैनर के साथ रैली गली-गली से गुजरती थी। लेकिन, अब ये सब नहीं दिखता है। पुरानी बातें बहुत याद तो नहीं लेकिन इंदिरा गांधी का नाम जरूर याद है।
Lok Sabha Election: लोकतंत्र के महापर्व पर बुजुर्गों ने तोड़ा उम्र का बंधन, 105 साल की फूलाबाई पहुंची मतदान करने, देखिए वीडियो
यह है सेहत का राज
एडवोकेट जमील अहमद ने बताया कि मां अजीजा अपना काम खुद करतीं हैं। कपड़े धोने से लेकर कमरे की साफ-सफाई खुद ही करती हैं। वे इन कामों में किसी की मदद नहीं लेती। नियमित रूप से आधा किमी रोजाना चलती हैं। खाने में बहुत परेज करती हैं।





No comments:
Post a Comment