बाड़मेर।
लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav 2019 ) की रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान में लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी के उम्मीदवारों की घोषणा ( Rajasthan Candidate for lok sabha election ) के बाद अब प्रत्याशियों के नामांकन ( Lok sabha Candidate Nomination ) भरने का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में सोमवार को बीजेपी-कांग्रेस के कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। बाड़मेर लोकसभा सीट ( Barmer Lok Sabha seat ) से कांग्रेस, बीजेपी और बसपा के तीनो प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।
कांग्रेस से प्रत्याशी कर्नल मानवेंद्र सिंह ( Congress Candidate manvendra singh ), भाजपा से कैलाश चौधरी ( kailash choudhary ) और बसपा से पूर्व आईपीएस पंकज चौधरी ( Pankaj Choudhary ) ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह ने चार, भाजपा से कैलाश चौधरी ने चार और बसपा से पंकज कुमार चौधरी ने एक फार्म सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को पेश किया।
बता दें कि बाड़मेर लोकसभा सीट पर इससे पहले भी दो आवेदन आ चुके हैं। वहीं सोमवार को आए तीन प्रत्याशियों के नौ आवेदन के बाद अब तक कुल पांच प्रत्याशियों के ग्यारह आवेदन आ चुके हैं।
पांच घंटे के इंतजार बाद पहुंचे जावड़ेकर
भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के नामांकन में आए समर्थकों की आज अग्निपरीक्षा हो गई। 44 डिग्री तापमान में समर्थकों को पांच घंटे लंबा इंतजार करना पड़ा। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के पहुंचने का समय 11 बजे दिया गया जो अब 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे है। करीब पांच घंटे तक इंतजार कर रहे लोगों में से कई सभा छोड़कर जा चुके है। जावड़ेकर के साथ प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ भी पहुंचे है।
इन्होंने भी भरा नामांकन
चुनाव के लिए सोमवार को राजसमंद सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ( Diya Kumari Rajsamand ) ने भी सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।
वहीं, भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष बहेड़िया ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, जिला प्रभारी प्रहलाद गुंजल आदि मौजूद थे। साथ ही टोंक लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने भी पर्चा दाखिल किया।
लोकसभा चुनाव से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें





No comments:
Post a Comment